Madhubani News : दलित बस्ती जाने वाली सड़क निर्माण नहीं होने से बढ़ी परेशानी

नगर निगम क्षेत्र के वार्ड एक स्थित दलित बस्ती में सड़क निर्माण शुरू नहीं होने से लोगों में आक्रोश है.

मधुबनी. नगर निगम क्षेत्र के वार्ड एक स्थित दलित बस्ती में सड़क निर्माण शुरू नहीं होने से लोगों में आक्रोश है. वार्ड पार्षद सुधीरा देवी ने कहा कि वार्ड नंबर एक में नगर निगम ने अभी तक कोई योजना नहीं दी है. दलित बस्ती में सड़क निर्माण के लिए चार माह पूर्व ही 34 लाख रुपये की स्वीकृति दी गयी थी. सड़क निर्माण के लिए संवेदक को भी बहाल कर दिया गया. वार्ड पार्षद ने कहा कि नगर निगम 500 फिट रास्ते के साथ तालाब में प्रोटेक्शन वाल के साथ ही सड़क के दोनों तरफ नाला का निर्माण भी कराया जाएगा, लेकिन कार्य शुरू नहीं होने के कारण दलित बस्ती के रस्ते का हालत बिकराल हो गया है.बस्ती के सोनदाई देवी, मंजू देवी, सुधीर राम, भोला राम, विश्वनाथ राम, जीवछ राम, जगरनाथ राम, राजेश राम, पंकज राम, रामचंद्र राम व विनय राम ने कहा कि नगर निगम प्रशासन द्वारा कोई सार्थक कार्य नहीं किया जा रहा है. सड़क निर्माण के लिए वार्ड पार्षद सुधीरा देवी ने नगर आयुक्त व मेयर को भी लिखा है. दलित बस्ती के रास्ते के निर्माण के लिए निविदा भी हो चुकी है. लेकिन सड़क का निर्माण नहीं हो पाया है. वार्ड पार्षद ने नगर निगम प्रशासन से सड़क का निर्माण शीघ्र शुरू करने का अनुरोध किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >