Madhubani News : विश्वकर्मा पूजा की तैयारी पूरी, पूजा आज

स्थानीय नगर पंचायत के लोहिया चौक, मुरली चौक सहित अन्य कई जगहों पर विश्वकर्मा पूजा की तैयारी पूरी कर ली गई है, जहां विधि विधान से बाबा विश्वकर्मा की पूजा की जाएगी.

फुलपरास. स्थानीय नगर पंचायत के लोहिया चौक, मुरली चौक सहित अन्य कई जगहों पर विश्वकर्मा पूजा की तैयारी पूरी कर ली गई है, जहां विधि विधान से बाबा विश्वकर्मा की पूजा की जाएगी. लोहिया चौक पर बाबा विश्वकर्मा मंदिर परिसर में पूजा की तैयारी के लिए भव्य पंडाल का निर्माण कराया गया है. जिसमें महालंगर के साथ साथ भक्ति जागरण का आयोजन करने की बात अध्यक्ष सतेंद्र यादव ने कही. जबकि मुरली चौक स्थित बाबा विश्वकर्मा मंदिर पूजा के अध्यक्ष देवेद्र कुमार यादव ने बताया कि मंदिर परिसर में पूजा के साथ ही भव्य मेला का आयोजन किया गया है. साथ ही कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन के साथ ही बड़े बड़े झृला आदि लग गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >