झंझारपुर. शनिवार की रात सांप ने गर्भवती महिला को डंस लिया. जिसे परिजनों ने रात में झंझारपुर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मधुबनी सदर अस्पताल रेफर कर दिया. महिला अररिया संग्राम की 25 वर्षीय पवन देवी बताया जाता है. इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ. निशांत कुमार ने कहा कि महिला 4 माह की गर्भवती है. परिजनों ने बताया रात में सुप्तावस्था में सांप ने डंस लिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
