Madhubani News: विद्यार्थियों के प्रदर्शन को लेकर मधुबनी में फ्लैग मार्च, SSP ने संभाली कमान

विद्यार्थियों के प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए, मधुबनी में वरीय पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में शहर के प्रमुख मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला गया. संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा बढ़ाई गई है.

Madhubani News: जिले में विद्यार्थियों के प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए शनिवार को वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) योगेंद्र कुमार के नेतृत्व में शहर के प्रमुख मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला गया. फ्लैग मार्च में पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी शामिल हुए.

संवेदनशील स्थानों पर बढ़ाई गई सुरक्षा

एसएसपी योगेंद्र कुमार के निर्देश पर जिले में शांति, विधि-व्यवस्था एवं जनसुरक्षा बनाए रखने के उद्देश्य से फ्लैग मार्च निकाला गया. इस दौरान पुलिस टीम ने शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, सरकारी कार्यालयों तथा अन्य संवेदनशील स्थानों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया.

पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद

प्रशासन ने पहले से ही संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी है. महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मियों को दंगा निरोधक उपकरणों के साथ तैनात किया गया है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके.

कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है, लेकिन कानून-व्यवस्था भंग करने या सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल जिले की स्थिति सामान्य और पूरी तरह नियंत्रण में है तथा पुलिस लगातार निगरानी बनाए हुए है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nagendra nath jha

पिछले 20 वर्षों से प्रिंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं. देश के कई प्रतिष्ठित नेशनल न्यूज चैनलों में काम करने के कारण राजनीतिक घटनाक्रमों और राजनीतिक दलों की खबरों के विशेषज्ञ माने जाते हैं. राजनीतिक विश्लेषण और पैनी रिपोर्टिंग में इन्हें महारथ हासिल है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >