क्राइम मीटिंग में थानाध्यक्षों को मिले कई निर्देश

प्रखंड मुख्यालय स्थित एसडीपीओ सदर-2 कार्यालय के सभागार में बुधवार को एसडीपीओ मनोज कुमार ने पुलिस इंस्पेक्टर खजौली, थानाध्यक्ष खजौली, राजनगर, कलुआही, बाबूबरही के साथ मासिक अपराध मीटिंग की.

खजौली. प्रखंड मुख्यालय स्थित एसडीपीओ सदर-2 कार्यालय के सभागार में बुधवार को एसडीपीओ मनोज कुमार ने पुलिस इंस्पेक्टर खजौली, थानाध्यक्ष खजौली, राजनगर, कलुआही, बाबूबरही के साथ मासिक अपराध मीटिंग की. सदर डीएसपी-2 मनोज कुमार ने कहा कि लंबित कांडों को तत्वरित निष्पादित करें. आपराधिक प्रवृति के व्यक्तियों पर विशेष नजर रखें. उन्होंने दिवा एवं रात्रि गश्ती के दौरान नियमित रूप से दो पहिये एवं चार पहिये वाहनों की जांच करने का निर्देश दिया. वारंटियों की शीघ्र गिरफ्तारी, गिरफ्तार नहीं होने की स्थिति में कुर्की जब्ती की कार्रवाई करें. शराब तस्कर के खिलाफ अभियान चलाकर उसे पकड़ने का निर्देश दिया. मौके पर पुलिस इंस्पेक्टर अभय कुमार, खजौली थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह, राजनगर थानाध्यक्ष सचिन कुमार, कलुआही थानाध्यक्ष सपन कुमार, बाबूबरही थानाध्यक्ष चंद्रमणि, रीडर देवेंद्र शर्मा उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >