पुलिस के विशेष अभियान में 43 आरोपित गिरफ्तार, 141 सम्मन, वारंट, इश्तेहार और कुर्की का हुआ निष्पादन

मधुबनी पुलिस ने कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए एक बड़े अभियान का संचालन किया. इस कार्रवाई में 43 गंभीर अपराधी गिरफ्तार हुए हैं, साथ ही भारी मात्रा में अवैध शराब और ब्राउन शुगर भी जब्त की गई है. पुलिस की इस सख्ती से फरार अपराधियों में हड़कंप मच गया है.

Madhubani Police Special Drive: मधुबनी जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की है. पुलिस महानिदेशक बिहार पटना के निर्देश और वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) योगेंद्र कुमार के मार्गदर्शन में जिले भर में एक विशेष समकालीन अभियान चलाया गया. इस अभियान के तहत हत्या, लूट, डकैती, दुष्कर्म और पुलिस टीम पर हमले जैसे गंभीर अपराधों में संलिप्त अभियुक्तों के खिलाफ कुर्की-जब्ती और गिरफ्तारी की व्यापक कार्रवाई को अंजाम दिया गया.

Crime Control: वारंट, इश्तेहार और कुर्की का बड़े पैमाने पर निष्पादन

एसएसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर विशेष जोर दिया गया. पुलिस टीमों ने जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दबिश देकर 43 वारंट, 3 इश्तेहार और 141 सम्मन का निष्पादन किया. इसके साथ ही लंबे समय से फरार चल रहे एक कुख्यात अपराधी के घर पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई पूरी की गई. पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से फरार चल रहे अपराधियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है.

फ़ोटो परिचय: आरोपी के घर कुर्की जब्ती करते पुलिस कर्मी | Prabhat Khabar Network

विभिन्न संगीन मामलों में 43 अभियुक्तों की हुई गिरफ्तारी

अभियान के दौरान पुलिस ने विभिन्न आपराधिक शीर्षों में शामिल कुल 43 आरोपितों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया. गिरफ्तार किए गए आरोपियों में शराब तस्करी के 15, एनडीपीएस (मादक पदार्थ) एक्ट के 2, महिला अपहरण कांड के 2, पॉक्सो एक्ट का 1, हत्या के प्रयास का 1, गैर-जमानती वारंट के 20 और अन्य आपराधिक मामलों के 2 अभियुक्त शामिल हैं.

130 ग्राम ब्राउन शुगर और भारी मात्रा में शराब जब्त

मादक पदार्थों और अवैध शराब के खिलाफ भी पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली. छापेमारी के दौरान 130 ग्राम कीमती ब्राउन शुगर, 1030 लीटर देसी व विदेशी शराब, 1 टेम्पो, 15 मोटरसाइकिलें और 2 मोबाइल फोन जब्त किए गए. नशीले पदार्थों के तस्करों के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए पुलिस अग्रिम अनुसंधान कर रही है.

वाहन जांच में सवा लाख से अधिक का वसूला जुर्माना

अपराध नियंत्रण और सड़क सुरक्षा को देखते हुए सघन वाहन चेकिंग अभियान भी चलाया गया. नियमों का उल्लंघन करने वाले 73 वाहनों से कुल 1,22,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया. एसएसपी ने साफ शब्दों में कहा कि जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति आगे भी जारी रहेगी

यह भी पढ़ें... Muzaffarpur में 50 लाख की रंगदारी के लिए स्कूल पर गोलियों की बौछार, डेढ़ दर्जन राउंड फायरिंग से दहशत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kartik Kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >