Madhubani News : पंचायती राज व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए संकल्पित हैं पीएम : ललन सिंह

कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकवादी द्वारा की गई बर्बर कार्रवाई से प्रधानमंत्री आहत है.

मधुबनी. केंद्रीय पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने राष्ट्रीय पंचायत दिवस को संबोधित करते कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी पंचायत दिवस पर मधुबनी जिला के एक पंचायत में आए हैं इसके लिए मैं उनका अभिनंदन करते आभार प्रकट करता हूं. कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकवादी द्वारा की गई बर्बर कार्रवाई से प्रधानमंत्री आहत है. इस घटना को लेकर पूरा देश मर्माहत है. प्रधानमंत्री पंचायती राज व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए संकल्पित है. 13 वें वित्त आयोग में पंचायत को जो राशि मिलती थी उसको प्रधानमंत्री ने बढ़ाकर 7 गुना वृद्धि कर दी है. इससे पंचायती राज संस्थाओं का विकास तेजी से होगा. गांव एवं पंचायत के विकसित होने से ही राष्ट्र समृद्ध एवं विकसित होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >