फुलपरास. छठ महापर्व मनाने के लिए विभिन्न राज्यों में मजदूरी कर रहे लोग घर पहुंच रहे हैं. छठ पर्व के कारण यात्री बस में सीट व जगह नहीं मिलने पर भी परदेसी अपने जान जोखिम में डालकर बस के छत पर सवार होकर अपने घर पहुंच रहे हैं. शनिवार की सुबह फुलपरास के लोहिया चौक स्थित एन एच 27 पर यात्री से भरी दो बस पहुंची. जिसमें क्षमता से अधिक परदेसी सवार थे. बस में सवार यात्रियों ने बताया कि बस में जगह नहीं मिलने के कारण छत पर सवार होकर छठ पूजा मनाने के लिए घर जा रहे हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
