Madhubani News : स्नातक प्रथम खंड की विशेष परीक्षा 17 नवंबर से

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के स्नातक प्रथम खंड की परीक्षा 17 नवंबर से होगी.

मधुबनी. ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के स्नातक प्रथम खंड की परीक्षा 17 नवंबर से होगी. जिले में सिर्फ एक परीक्षा केंद्र बनाया गया है. परीक्षा मिथिला टीचर्स ट्रेंनिंग कॉलेज परीक्षा केंद्र, मधुबनी में होगी. प्रतिष्ठा विषयों की परीक्षा 17 एवं 18 नवंबर को होगी. सभी विषयों को दो ग्रूप में बांटा गया है. ग्रूप ए में केमिस्ट्री, इकोनॉमिक्स, इंग्लिश, मैथिली, उर्दू, पॉलिटिकल साइंस, बॉटनी, फिजिक्स, मैथमेटिक्स, एएचएस, जियोग्राफी, होम साइंस एवं संस्कृत विषय शामिल है. जबकि ग्रूप बी में कॉमर्स, हिंदी, म्यूजिक, ड्रामाटिक्स, फिलासफी, हिस्ट्री, एंथ्रोपॉलजी, एलएसडब्लू, पर्शियन, जूलॉजी, सोशियोलॉजी, साइकोलॉजी व इकोनॉमिक्स विषय को शामिल किया गया है. परीक्षा दो पालियां में संचालित की जाएगी. पहली पाली 10 बजे से 1 बजे तक व द्वितीय पाली 2 से 5 बजे तक होगी. 17 नवंबर को प्रथम पाली में ग्रूप ए के पेपर वन ऑनर्स विषयों की परीक्षा होगी. जबकि द्वितीय पाली में ग्रूप बी के पेपर वन की परीक्षा होगी. इसी तरह 18 नवंबर को प्रथम पाली के ग्रूप ए के पेपर टू व द्वितीय पाली में ग्रूप बी के पेपर टू की परीक्षा होगी. सब्सिडियरी व जनरल विषयों की परीक्षा 19 नवंबर से होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >