Madhubani News : धान खरीद में पैक्स अध्यक्ष नहीं ले रहे दिलचस्पी : अध्यक्ष

बिहार सरकार ने धान खरीद करने के लिए फरमान जारी किया है, लेकिन पैक्स अध्यक्ष धान खरीद में दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं.

मधुबनी.

बिहार सरकार ने धान खरीद करने के लिए फरमान जारी किया है, लेकिन पैक्स अध्यक्ष धान खरीद में दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं. रहिका सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक के अध्यक्ष रमन कुमार सिंह ने प्रेसवार्ता कर कहा कि सरकार के निर्देश के आलोक में 1 नवंबर से धान खरीद का काम शुरू कर दिया गया, लेकिन सरकार ने पैक्स अध्यक्ष की समस्या के समाधान के लिए कोई निर्णय नहीं लिया. इस कारण पैक्स अध्यक्ष धान खरीद नहीं कर रहे हैं.

पैक्स अध्यक्ष की समस्या

कॉपरेटिव बैंक के अध्यक्ष रमन कुमार सिंह ने कहा कि बिहार सरकार पिछले बारह वर्ष से गारंटी की राशि नहीं दे रही है. गारंटी की राशि बढ़कर 33 करोड़ से अधिक हो गयी है. गारंटी की राशि नहीं मिलने के कारण बैंक व पैक्स अध्यक्ष को काफी आर्थिक नुकसान हो रहा है. गारंटी की राशि के लिए कई बार विभाग को लिखा भी गया. लेकिन विभाग ने कोई निर्णय नहीं लिया गया है. किसानों से धान खरीद करने के बाद धान को मिलर तक पहुंचाने के लिए सरकार की तरफ से 13 रुपये प्रति क्विंटल लगेज का प्रावधान है, लेकिन पिछले पंद्रह साल में भाड़ा में तीन सौ फीसदी तक वृद्धि हो गयी है. धान को सुरक्षित रखने के लिए पैक्स अध्यक्ष को दस रुपये गनी बैग का दाम मिलता है. जबकि अभी गनी बैग का कीमत 30 रुपये हो गयी है. धान कुटाई के लिए पैक्स अध्यक्ष को दस रुपये क्विंटल मिलती है. लेकिन अभी 120 से 150 रुपये प्रति क्विंटल धान कुटाई मिलर ले रहे हैं. जिसके अनुरूप भुगतान नहीं होने से पैक्स अध्यक्षों को धान खरीदने में परेशानी हो रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >