Madhubani News : मतदाता जागररूकता के लिए छात्र-छात्राओं व शिक्षकों के बीच प्रतियोगिता का आयोजन

आरएस स्थित प्रोग्रेसिव पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक शिक्षिकाओं के बीच विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया.

झंझारपुर. आरएस स्थित प्रोग्रेसिव पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक शिक्षिकाओं के बीच विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. जिसमें जागरूकता आधारित वाद – विवाद प्रतियोगिता निबंध लेखन चित्रांकन, रंगोली, मेहंदी प्रतियोगिता शामिल रहा. साथ ही मतदाताओं को जागरुक करने के लिए स्कूली छात्र छात्राओं के द्वारा प्रभात फेरी भी निकाली गई. शिक्षिकाओं ने हाथों में मेहंदी लगाकर मतदाताओं को जागरुक किया. वहीं वर्ग पांचवीं से आठवीं तक के छात्र-छात्राओं में चित्रकला का अद्भुत प्रदर्शन किया. छात्रों ने हाथ में विभिन्न प्रकार के स्लोगन तख्त पर लिखकर मतदाताओं को जागरुक किया. मतदान एवं प्रजातंत्र पर आधारित क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन कर मतदाताओं को जागरूक करने का काम किया. इस अवसर पर वर्ग सातवीं और आठवीं के छात्र-छात्राओं ने वाद विवाद प्रतियोगिता में भाग लिया. जिसमें वर्ग 8 के छात्र-छात्राओं ने क्विज प्रतियोगिता में जीत हासिल किया. वहीं लेखन प्रतियोगिता वर्ग सातवीं के छात्र-छात्राओं ने जीत हासिल किया. पांचवीं के छात्राओं ने भी रंगोली बनाकर अपना कला का प्रदर्शन करते हुए मतदाताओं को जागरुक करने के लिए अपना प्रदर्शन दिखाया. इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉ मनोज कुमार झा ने कहा कि बढ़ चढ़कर अपने मताधिकार एवं मतदान का प्रयोग कर अपने चहेते उम्मीदवारों को अपना बहुमूल्य वोट देकर अपने राज्य एवं राष्ट्र के नवनिर्माण में योगदान देना आहुति के बराबर है. कार्यक्रम में प्रमोद कुमार, रत्नेश मिश्रा, शुभंकर झा ,निशा कुमारी, रानी कुमारी, आयुषी वर्मा, बबली कुमारी ,किरण कुमारी, मंजू कुमारी, बबिता कुमारी ,दीपा कुमारी ,सरिता कुमारी, सबीहा तबस्सुम सहित कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >