नीट पेपर लीक और लाठी चार्ज के खिलाफ सड़कों पर उतरे छात्र, निकाला जोरदार आक्रोश मार्च

नीट पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में मधुबनी में छात्रों ने आक्रोश मार्च निकाला. यह प्रदर्शन दिल्ली और पटना में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ था, जिसमें एनटीए को भंग करने की मांग की गई.

Madhubani Student Protest: नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार और छात्रों के लोकतांत्रिक आंदोलनों पर हो रहे दमन के खिलाफ मधुबनी में छात्रों ने आक्रोश मार्च निकाला. यह विरोध प्रदर्शन दिल्ली के जंतर-मंतर और पटना में राजभवन मार्च कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज, आंसू गैस और पानी की बौछारों के विरोध में आयोजित किया गया.

केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी

मधुबनी रेलवे स्टेशन से शुरू हुआ आक्रोश मार्च शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए वाट्सन हाई स्कूल परिसर पहुंचा. वहां बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर स्मारक के पास यह मार्च एक विशाल सभा में तब्दील हो गया. मार्च का नेतृत्व सुरेन्द्र कुमार चौधरी, आलोक देवराज, मयंक कुमार, राजा, मिथलेश यादव, संजीव राम, राजीव कुमार रमन और अवधेश ऋषि ने किया. इस दौरान युवाओं ने केंद्र सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

'लाठी और आंसू गैस से नहीं दबेगी आंदोलन की आवाज'

सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि देश और बिहार का छात्र-युवा अब दमनकारी नीतियों से डरने वाला नहीं है. छात्रों पर लाठी चलाकर या आंसू गैस के गोले छोड़कर उनके संघर्ष को दबाया नहीं जा सकता. छात्र-युवा अपने अधिकार, रोजगार, पारदर्शी परीक्षा प्रणाली और बेहतर शिक्षा के लिए अपना आंदोलन जारी रखेंगे.

एनटीए को भंग करने और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा मंत्री व प्रधानमंत्री के इस्तीफे, नीट पेपर लीक की निष्पक्ष जांच, एनटीए (NTA) को भंग करने और दोषी पुलिस अधिकारियों के निलंबन की मांग की. वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि छात्रों की आवाज दबाने की हर कोशिश का लोकतांत्रिक तरीके से कड़ा जवाब दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें: वाट्सन स्कूल के एनसीसी कैडेट राजीव ने बढ़ाया मान, ऑल इंडिया शूटिंग के लिए चयनित


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nagendra nath jha

पिछले 20 वर्षों से प्रिंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं. देश के कई प्रतिष्ठित नेशनल न्यूज चैनलों में काम करने के कारण राजनीतिक घटनाक्रमों और राजनीतिक दलों की खबरों के विशेषज्ञ माने जाते हैं. राजनीतिक विश्लेषण और पैनी रिपोर्टिंग में इन्हें महारथ हासिल है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >