Madhubani News : सफाई को एक स्थायी संस्कृति में बदलना जरूरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जिले के दौरे को लेकर नगर निगम प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है.

मधुबनी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जिले के दौरे को लेकर नगर निगम प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है. शुक्रवार को महापौर अरुण राय, नगर आयुक्त अनिल चौधरी, नगर प्रबंधक राजमणि कुमार व स्वच्छता पदाधिकारी अमिताभ गुंजन ने शहर के विभिन्न इलाके का निरीक्षण किया. बाटा चौक, थाना चौक, कोतवाली चौक, कैटोला चौक समेत कई प्रमुख स्थलों की सफाई व्यवस्था की समीक्षा की गई. महापौर ने कहा कि देशभर से लोग मधुबनी आएंगे. इसलिए नागरिकों की भागीदारी से सफाई को एक स्थायी संस्कृति में बदलना जरूरी है. निरीक्षण के दौरान बाटा चौक, गिलेशन बाजार, थाना चौक, कोतवाली चौक, कैटोला चौक और अन्य सार्वजनिक स्थलों की सफाई का मूल्यांकन किया गया. महापौर ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शहर में प्रवेश करने वाली सभी मुख्य सड़कों की विशेष सफाई की जाए. खासकर रहिका से मधुबनी शहर आने वाली सड़क, मधुबनी से रांटी होकर झंझारपुर जाने वाली सड़क और रांटी चौक से दरभंगा-जयनगर एनएच को मिलाने वाली सड़क को प्राथमिकता मिले. सकरी से मधुबनी आने वाली सड़क को चकाचक करना है. महापौर अरुण राय ने कहा कि देश के विभिन्न हिस्से से लोग मधुबनी पहुंचेंगे. ऐसे में नगर निगम की जिम्मेदारी है कि स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित शहर की तस्वीर पेश करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >