Madhubani News : एनसीसी ने किया वंदे मातरम गायन समारोह आयोजित

34वीं बिहार बटालियन एनसीसी, मधुबनी की ओर से वंदे मातरम समारोह का आयोजन किया गया.

मधुबनी. 34वीं बिहार बटालियन एनसीसी, मधुबनी की ओर से वंदे मातरम समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में जिले के विभिन्न स्कूल व कॉलेजों के 80 कैडेटों ने भाग लिया. समारोह में एएनओ एवं सैनिक प्रशिक्षकों के नेतृत्व में सभी कैडेट हाथ में तिरंगा लेकर थाना चौक तक पैदल मार्च कर वापस बटालियन मुख्यालय पहुंचे. उसके बाद कुछ कैडेटों ने वंदे मातरम गान पर विचार व्यक्त किये. समूह गान में जवाहर नवोदय विद्यालय रांटी के कैडेटों ने प्रथम स्थान एवं सूड़ी स्कूल के कैडेटों ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया. कैडेटों ने पेंटिंग में भी अपनी कला का प्रदर्शन किया और दो पुरस्कार प्राप्त किया. पहली बार कोइलख उच्च विद्यालय के कैडेटों ने इस कार्यक्रम में शिरकत किया और वे एनसीसी में आने के बाद काफी उत्साहित दिखे. कमांडिंग अफसर कर्नल नितिन झा एवं प्रशासी पदाधिकारी ले. कर्नल पीके सिंह ने सभी कैडेटों की हौसला अफजाई की. मंच संचालन हवलदार समीर थापा ने किया. इस अवसर पर एएनओ शशि कपूर, मो. शमशीर, एसएनके शर्मा, सूरज कुमार, सूबेदार मेजर केबी आले, सूबेदार केबी मल्लिक, कुलदीप राज, रामलाल, हवलदार कुंदन उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >