थलसेना कैंप की तैयारी के लिए एनसीसी ने करायी फायरिंग की प्रैक्टिस

डीबी कॉलेज के फायरिंग रेंज पर एनसीसी के कैडेटों को थलसेना कैंप को लेकर फायरिंग करायी गयी.

मधुबनी . जयनगर स्थित डीबी कॉलेज के फायरिंग रेंज पर 34 बिहार बटालियन एनसीसी मधुबनी के कैडेटों को आगामी थलसेना कैंप की तैयारी के लिए ड्रिल और फायरिंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. फायरिंग प्रशिक्षण के लिए पहले दिन 101 कैडेट्स पहुंचे थे. वहीं दूसरे दिन पहली कंपनी से 20, दूसरी से 22, चौथी से 27, पांचवीं कंपनी से 36, सूड़ी हाई स्कूल से 15, जयनगर हाई स्कूल से 20 कैडेट पहुंचे थे. इनमें 100 लड़के एवं 40 लड़कियां शामिल थे. कर्नल नितिन झा के निर्देश पर फायरिंग और ड्रिल का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. प्रशिक्षकों में सुबेदार कुलदीप राज, राजकुमार, बीके मल्लिक, बीएचएम समीर थापा, हवलदार कुंदन थापा, दान बहादुर बसनेट, धरमपाल, भरत मान घाले, नायक राजू थापा उपस्थित थे, जो कैडेटों को निशानेबाजी की बारीकियां सिखा रहे थे. आर के कॉलेज की शहनाज खातून, एलएनजे कॉलेज की शिवानी कुमारी की फायरिंग बहुत सराही गई . साथ ही, शीतल, अश्वजीत राजन सिंह सहित कई अच्छे फायरिंग करने वालों की पहचान की गई, जिन्हें केंद्रीय कैंपों में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया जाएगा. इस अवसर पर डीबी कॉलेज के सीटीओ डॉ. चंदन कुमार, सेकंड अफसर मो. शमशीर, डॉ. अभिषेक कुमार, नितिन कुमार भी उपस्थित थे. सभी कैडेटों में फायरिंग करने के प्रति काफी उत्साह दिखा. सीनियर कैडेट शिवम कुमार, तृप्ति, शहनाज खातून सभी कैडेटों को कमांड कर रहे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DIGVIJAY SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >