केवीएस कॉलेज उच्चैठ में खेल प्रतियोगिताओं का समापन, 50 से अधिक खिलाड़ी सम्मानित

बेनीपट्टी के केवीएस कॉलेज उच्चैठ में 2 सितंबर से चल रही चार दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का शनिवार को समापन हुआ. एथलेटिक्स, कबड्डी, बॉलीवाल, क्रिकेट, खो-खो और बैडमिंटन में विजेता व उपविजेता रहे 50 से अधिक प्रतिभागियों को कप, मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.

मधुबनी खेल प्रतियोगिता: बेनीपट्टी प्रखंड के केवीएस कॉलेज उच्चैठ में राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर बीते 2 सितंबर से चल रही चार दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का शनिवार को समापन हुआ. इसके साथ कॉलेज परिसर में पुरस्कार वितरण और शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मचारी सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. गजेंद्र प्रसाद गदकर ने की.

एथलेटिक्स से क्रिकेट तक हुए मुकाबले

कॉलेज में एथलेटिक्स, कबड्डी, बॉलीवाल, क्रिकेट, खो-खो और बैडमिंटन सहित कई खेल प्रतियोगिताएं करायी गयीं. इनमें विजेता और उपविजेता रहे 50 से अधिक प्रतिभागियों को कप, मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.

समापन कार्यक्रम का उद्घाटन हरलाखी विधायक सुधांशु शेखर, एमएलसी घनश्याम ठाकुर, कॉलेज के प्रधानाचार्य सहित अन्य लोगों ने संयुक्त रूप से किया.

ग्रामीण इलाकों में भी प्रतिभाओं की कमी नहीं

हरलाखी विधायक सुधांशु शेखर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है. जरूरत सिर्फ उन्हें सही मंच और मौका देने की है. ऐसे आयोजनों से बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है.

एमएलसी घनश्याम ठाकुर ने कहा कि खेल-कूद से छात्र-छात्राओं का शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास होता है. इससे टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास भी बढ़ता है. खेल से संस्कार और अनुशासन का भी विकास होता है. इसलिए पढ़ाई के साथ खेल-कूद भी छात्र-छात्राओं के लिए जरूरी है.

पढ़ाई के साथ रचनात्मक गतिविधियों पर जोर

कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. गजेंद्र प्रसाद गदकर ने आगंतुक अतिथियों को मिथिला परंपरा के अनुसार सम्मानित किया. उन्होंने कहा कि कॉलेज में पढ़ाई के साथ खेल-कूद और दूसरी रचनात्मक गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है. कॉलेज के विकास और आधारभूत संरचना को बेहतर बनाने के लिए भी संकल्प लेकर काम किया जा रहा है.

कार्यक्रम में बेनीपट्टी के पूर्व प्रखंड प्रमुख नित्यानंद झा, डॉ. मंगलानंद मिश्र, प्रो. योगानंद झा, प्रो. शरतचंद्र झा, डॉ. भारती, नारायणजी झा, डॉ. श्याम ठाकुर, डॉ. नीलमणी, डॉ. विनीत कुमार, डॉ. जितेंद्र राम, देवेंद्र कुमार, सत्यम झा, शैलेंद्र कुमार सिंह, डॉ. रिंकू कुमारी, जदयू नेता बचनु मंडल और दुर्गेश झा सहित अन्य लोगों ने भी अपने विचार रखे.

यह भी पढे़ं:

बेनीपट्टी में 21 नवंबर से होगा 42वां मिथिला विभूति स्मृति पर्व, देश-विदेश के विद्वान व कलाकार होंगे शामिल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dhananjay kumar dhir

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >