Madhubani News : विधायक भारत भूषण मंडल ने किया सड़कों का उद्घाटन

विधायक भारत भूषण मंडल ने रविवार को आठ सड़कों का उद्घाटन एवं एक पुल का शिलान्यास किया.

मधुबनी. विधायक भारत भूषण मंडल ने रविवार को आठ सड़कों का उद्घाटन एवं एक पुल का शिलान्यास किया. उन्होंने लौकहा प्रखंड के नवटोली में साहू टोला से प्राइमरी स्कूल तक सड़क, कुनौली रिंग बांध से बलुआहा पासवान टोला तक रिंग बांध, रिंग बांध से पिपराही पूर्वी टोला तक, नरेंद्रपुर से नेउर पूर्वी पट्टी तक, महादेव मठ से गढ़िया उत्तरी टोला तक की सड़कों का उद्घाटन किया. साथ ही उन्होंने जटही और अरहरी गांव के बीच बिहूल नदी पर पुल का शिलान्यास किया. जिसकी लागत 3 करोड़ 81 लाख रुपये है. इस अवसर पर राजद कोषाध्यक्ष मिंटू शाहजादा ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल और स्थानीय विधायक विकास के लिए संकल्पित हैं. मौके पर कौशलेंद्र, वीरेंद्र, नीतीश और पवन सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग व पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >