Madhubani News : उड़ेन-सोइली के बीच बदमाशों ने फाइनेंसकर्मी से बाइक छीनी

थाना क्षेत्र के उड़ेन-सोइली के बीच नकाबपोश बदमाशों ने एक फाइनेंस कर्मी से छिनतई की.

बेनीपट्टी. थाना क्षेत्र के उड़ेन-सोइली के बीच नकाबपोश बदमाशों ने एक फाइनेंस कर्मी से छिनतई की. घटना शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे की है. फ्यूजन फाइनेंस कंपनी मधुबनी के फील्ड ऑफिसर मनीष कुमार अपने घर शिवहर से मधुबनी जा रहे थे, जहां एक बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने उड़ेन-सोइली के बीच पीपल के पेड़ के पास फाइनेंस कर्मी को घेर लिया और उनकी बाइक छीन वहां से बनकट्टा की ओर भाग गये. बदमाशों के भागने के बाद फाइनेंस कर्मी ने पूरी घटना की जानकारी कंपनी के मधुबनी शाखा प्रबंधक को दी. जहां उन्होंने इसकी सूचना डायल 112 पुलिस को दी. उसके बाद फाइनेंस कर्मी शाखा प्रबंधक के साथ बेनीपट्टी थाना पर पहुंच घटना की जानकारी थानाध्यक्ष को दी. जिसके बाद बेनीपट्टी थानाध्यक्ष शिवशरण साह, एसआइ संतोष कुमार दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंच छानबीन में जुट गये. इसी क्रम में पुलिस टीम द्वारा कृषि फार्म के निकट स्थित एक रेस्ट हाउस के सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला. लेकिन कुछ पता नही चल सका. थानाध्यक्ष ने कहा कि फाइनेंस कर्मी द्वारा आवेदन दिया गया है. पुलिस जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >