Madhubani News : बदमाशों ने युवक को मारी गोली, गंभीर, प्राथमिकी दर्ज

खुटौना थाना क्षेत्र के सहोरवा में एक युवक को गोली मार कर जख्मी करने का मामला सामने आया है.

मधुबनी/खुटौना. खुटौना थाना क्षेत्र के सहोरवा में एक युवक को गोली मार कर जख्मी करने का मामला सामने आया है. जख्मी युवक खुटौना थाना क्षेत्र के कुसमार का सोनू कुमार है. घायल का इलाज सदर अस्पताल मधुबनी में चल रहा है. मामले में जख्मी के पिता शंभु यादव ने खुटौना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें थाना क्षेत्र के झांझपट्टी गांव के प्रमोद यादव, एकडारा गांव के रौशन राम व कुसमार के अजीत यादव, दुर्गानंद यादव, रमेश यादव, विजय यादव ऋषि यादव व अरविंद यादव को नामजद किया है. थाना में दिए आवेदन के अनुसार, गांव के अरविंद यादव ने फोन कर सोहरवा गांव स्थित एक स्कूल के पास बुलाया. वे अपना लड़का सोनू कुमार के साथ बाइक से उनसे मिलने गये तो वहां पहले से दो बाइक व एक चार चक्का गाड़ी के पास कुछ लोगों पहले से मौजूद थे. वहां पहुंचते ही बदमाशों ने उनके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी. वे किसी तरस बचकर वहां से निकल गये, लेकिन उनके पुत्र सोनू कुमार पर फायरिंग कर दी. गोली दाहिने हाथ में लगी और वह घायल होकर नीचे गिर गया. शोरगुल सुनकर ग्रामीण जुट गए. ग्रामीणों ने वहां एक व्यक्ति को पकड़ा, जो गोली चलाया था. वहीं, ग्रामीणों की सूचना पर खुटौना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर दो बाइक, एक चार चक्का व एक खोखा बरामद किया. वहीं धराये अपराधी पुलिस को पकड़कर थाने ले आयी. गिरफ्तार अपराधी भगवान लाल मंडल अंधराठाढ़ी थाना क्षेत्र के सीवा गांव का रहने वाला है. मामले में प्रभारी थानाध्यक्ष राम अयोध्या राम ने कहा कि मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. घटना में संलिप्त अभियुक्तों को गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >