Madhubani News : प्रभारी मंत्री ने सभास्थल पर अधिकारियों संग की बैठक

जिला के प्रभारी मंत्री लेशी सिंह शुक्रवार की देर शाम प्रधानमंत्री के आगमन के लिए बनाये गए सभा स्थल पर पहुंचीं.

झंझारपुर.

जिला के प्रभारी मंत्री लेशी सिंह शुक्रवार की देर शाम प्रधानमंत्री के आगमन के लिए बनाये गए सभा स्थल पर पहुंचीं. जिला पदाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा, जिला पुलिस पदाधिकारी योगेंद्र कुमार, डीडीसी दीपेश कुमार एवं अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी से कार्यक्रम के बाबत समीक्षा बैठक की. बैठक में उन्होंने यह जानने का प्रयास किया कि सुरक्षा के प्रबंध कितने हैं. अधिकारियों से आम लोगों को सुविधाजनक प्रवेश और अन्य सहूलियत पर फोकस करने को कहा. समीक्षा बैठक के बाद उन्होंने मीडिया को बताया कि लोग काफी उत्साहित हैं. प्रधानमंत्री को मिथिलांचल में मधुबनी की धरती पर सुनना चाहते हैं. देखना चाहते हैं. भारी संख्या में भीड़ पहुंचेगी. प्रशासन भी भीड़ की सुविधा को देखते हुए और सुरक्षात्मक पहलुओं पर फोकस करते हुए तैयारी में डटी हुई है. उनके साथ पूर्व एमएलसी बिनोद कुमार सिंह, रंजीत झा, अजय नारायण चौधरी, संतोष सिंह, प्रो. विशेषानंद मिश्र, बचनु मंडल, भाजपा के बच्चा बाबू कामत,भरत चौधरी सहित अन्य थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >