28 मई को उपप्रमुख चुनाव को ले बैठक

प्रखंड में खाली पड़े उपप्रमुख पद के चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने 28 मई को विशेष बैठक का निर्धारण किया है.

मधवापुर. अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद प्रखंड में खाली पड़े उपप्रमुख पद के चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने 28 मई को विशेष बैठक का निर्धारण किया है. बैठक आईटी सभागार में दिन के 12 बजे आयोजित की जायेगी. विशेष बैठक को लेकर एसडीएम ने सभी पंचायत समिति सदस्यों को बैठक की सूचना दी है. बताते चलें कि बीते एक मार्च को उपप्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर बैठक हुई थी. जिसमें अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया था. बता दें कि 13 पंचायत वाले मधवापुर प्रखंड में पंचायत समिति के कुल 17 सदस्य है, जिसमें उपप्रमुख बनने के लिए 9 सदस्यों का आंकड़ा चाहिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >