Madhubani News : काको निवासी आइएएस अधिकारी मनोज कुमार दास बने गुजरात के मुख्य सचिव

झंझारपुर प्रखंड क काको गांव के लाल 1990 बैच के गुजरात कैडर के आइएएस अधिकारी मनोज कुमार दास गुजरात सरकार में मुख्य सचिव बनाये गये हैं.

झंझारपुर. झंझारपुर प्रखंड क काको गांव के लाल 1990 बैच के गुजरात कैडर के आइएएस अधिकारी मनोज कुमार दास गुजरात सरकार में मुख्य सचिव बनाये गये हैं. उन्होंने शनिवार को प्रभार लिया. काको निवासी स्व. ब्रजनंदन दास व स्व. मालती देवी के छोटे पुत्र मनोज कुमार दास हैं. गुजरात में मुख्य सचिव के पद पर नियुक्ति से काको गांव के लोग गौरवांवित हैं. गुजरात के मुख्य सचिव बनने पर चाचा चंद्रकांत दास, भाई विनोद कुमार दास, अशोक कुमार दास, सुनील कुमार दास, प्रवीण कुमार दास व ग्रामीण ने बताया कि उनके भाई मनोज 20 दिसंबर 2026 को मुख्य सचिव के पद से सेवानिवृत होंगे. 1990 बैच के आईएएस हैं. जो एडीशनल चीफ सेक्रेटरी के साथ गृह सचिव का पद संभाल चुके हैं. आइआइटी खड़गपुर से बीटेक ऑनर्स की डिग्री ली. इसके बाद सिविल सेवा में आए. उन्होंने गुजरात कैडर चुना. उन्हें बतौर आइएएस पहली नियुक्ति वडोदरा में बतौर डीडीओ मिली. इसके बाद गुजरात के तमाम जिलों में काम किया. सूरत और वडोदरा नगर निगमों को आयुक्त भी रहे. वे गुजरात स्टेट पेट्रोलियम कॉरपोरेशन के एमडी भी रह चुके हैं. इसके बाद उन्होंने इंडस्ट्री एंड माइंस डिपॉर्टमेंट को बतौर एसीएस संभाला. वे गुजरात के एकमात्र ऐसे ऑफिसर हैं, जिनकी सीएमओ में फिर से वापसी हुई है. वे सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं. मिलनसार व शांत स्वभाव वाले अधिकारी एमके दास करीब 14 महीने तक गुजरात के चीफ सेक्रेटरी रहेंगे. गुजरात के मुख्य सचिव बनाए जाने पर गौराविंत चित्रांश समाज व अनुमंडल सहित पूरे जिलावासियों में हर्ष है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >