रास्ते से सामान हटाने के विवाद में व्यक्ति की मौत, पुलिस जांच में जुटी

मधुबनी के लौकहा में रास्ते से सामान हटाने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Khutauna News: लौकहा थाना क्षेत्र के पिपराही गांव में रास्ते पर रखे सामान को हटाने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक की पहचान दिनेश राम (40) के रूप में हुई है. घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया है.

रास्ता खाली कराने को लेकर हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, दिनेश राम ने अपने पड़ोसी से रास्ते पर रखी मिट्टी और अन्य सामान हटाने को कहा था. आरोप है कि पड़ोसी द्वारा सामान नहीं हटाने पर दिनेश राम स्वयं रास्ता साफ करने लगे. इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया.

मारपीट के बाद बिगड़ी हालत

परिजनों का आरोप है कि विवाद के दौरान पड़ोसी ने दिनेश राम के साथ मारपीट की. आरोप है कि उनके गुप्तांग को दबाया गया और लाठी-डंडे से हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. बाद में उनकी मौत हो गई.

आवेदन का इंतजार, पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने पर लौकहा थानाध्यक्ष धीरज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

थानाध्यक्ष ने बताया कि समाचार लिखे जाने तक किसी भी पक्ष की ओर से लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. हालांकि पुलिस अपने स्तर से पूरे मामले की जांच कर रही है. आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें:

सीमा क्षेत्र में एसएसबी भर्ती प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन, 50 युवाओं को मिला प्रमाणपत्र


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ramesh kumar sah

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >