जिले की सभी ग्राम पंचायतों में रविवार को मनाया जाएगा पंचायत विकास दिवस

Madhubani News: मधुबनी जिले की सभी ग्राम पंचायतों में रविवार को पंचायत विकास दिवस आयोजित किया जाएगा. इस माह का विषय महिला हितैषी ग्राम पंचायत रखा गया है. झंझारपुर के महीनाथपुर पंचायत में प्रभारी मंत्री लेशी सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी. कार्यक्रम में विकास योजनाओं की समीक्षा, 'मन की बात' का प्रसारण और ग्राम विकास पर चर्चा होगी.

Madhubani News: राज्य सरकार के निर्देश के तहत रविवार, 29 जून को मधुबनी जिले की सभी ग्राम पंचायतों में पंचायत विकास दिवस का आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक पंचायत सरकार भवन, सामुदायिक भवन अथवा निर्धारित सार्वजनिक स्थलों पर आयोजित होगा. इस माह का विषय “महिला हितैषी ग्राम पंचायत” रखा गया है.

महीनाथपुर पंचायत में शामिल होंगी प्रभारी मंत्री

जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने बताया कि जिले की प्रभारी मंत्री एवं भवन निर्माण विभाग की मंत्री लेशी सिंह झंझारपुर प्रखंड की महीनाथपुर पंचायत में आयोजित पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी. कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, ग्राम सभा के सदस्यों और ग्रामीणों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी.

विकास योजनाओं की होगी समीक्षा

कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायतों में संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा, आगामी विकास कार्यों की रूपरेखा, स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप योजनाओं के चयन तथा स्थानीयकृत सतत विकास लक्ष्यों पर चर्चा की जाएगी. साथ ही उत्कृष्ट पंचायतों द्वारा किए गए विकास कार्यों का वीडियो प्रदर्शन भी किया जाएगा.

‘मन की बात’ का होगा प्रसारण

पंचायत विकास दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक प्रसारण भी किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक ग्रामीण नागरिक इससे जुड़ सकें और सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकें.

महिला हितैषी ग्राम पंचायत पर रहेगा विशेष फोकस

इस अवसर पर स्थानीयकृत सतत विकास के नौ प्रमुख लक्ष्यों—गरीब मुक्त एवं आजीविका उन्नत पंचायत, स्वस्थ पंचायत, बाल हितैषी पंचायत, जल पर्याप्त पंचायत, स्वच्छ एवं हरित पंचायत, आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचा युक्त पंचायत, सामाजिक न्याय एवं सामाजिक रूप से सुरक्षित पंचायत, सुशासन युक्त पंचायत तथा महिला हितैषी पंचायत—पर विशेष चर्चा कर कार्ययोजना तैयार की जाएगी. प्रशासन ने सभी अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को कार्यक्रम का सफल आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Purushottam Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >