Madhubani News: 19 जून को होगा सामूहिक उपनयन और विवाह संस्कार, संस्थान ने शुरू किया रजिस्ट्रेशन

Madhubani News: मधुबनी में ब्रह्मर्षि विकास सेवा संस्थान द्वारा 19 जून को सामूहिक उपनयन और विवाह समारोह का आयोजन होगा. अब तक दो दर्जन से अधिक पंजीकरण हो चुके हैं. 1100 रुपये शुल्क के साथ निबंधन प्रक्रिया जारी है. पढ़ें पूरी खबर…

Madhubani News: ब्रह्मर्षि विकास सेवा संस्थान के तत्वावधान में आगामी 19 जून को सामूहिक उपनयन संस्कार एवं सामूहिक विवाह समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा. इस सामाजिक पहल को सफल बनाने के लिए संस्थान ने बरुआ और वर-वधू के निबंधन (रजिस्ट्रेशन) की प्रक्रिया तेज कर दी है. जिले के विभिन्न क्षेत्रों से लोग इस आयोजन में शामिल होने के लिए उत्साह दिखा रहे हैं.

दो दर्जन से अधिक बरुआ का हुआ निबंधन

सामूहिक उपनयन संस्कार समिति के अध्यक्ष संजय पांडे ने जानकारी दी कि अब तक दो दर्जन से अधिक बरुआ का निबंधन पूरा हो चुका है. वहीं, सामूहिक विवाह के लिए भी अब तक दो जोड़ों ने अपना पंजीकरण कराया है. संस्थान को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में यह संख्या और बढ़ेगी. ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है.

₹1100 रखा गया है निबंधन शुल्क

संस्था के सचिव अरुण कुमार चौधरी ने बताया कि उपनयन संस्कार में शामिल होने वाले प्रत्येक बरुआ के लिए 1100 रुपये का निबंधन शुल्क निर्धारित किया गया है. उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य फिजूलखर्ची को रोकना और समाज में एकजुटता लाना है. बरुआ और विवाह योग्य जोड़ों की संख्या बढ़ाने के लिए प्रखंड और पंचायत स्तर पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है.

जिला स्तरीय टीम कर रही है मॉनिटरिंग

इस बड़े आयोजन को व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए संस्थान ने एक मजबूत जिला स्तरीय टीम का गठन किया है. इस टीम में प्रो. रवींद्र पांडे, प्रो. श्यामानंद तिवारी, बबलू सिंह, पप्पू सिंह, रवींद्र नारायण राय, महंत रत्नेश्वर दास, साजन सिंह और नवनीत कुमार जैसे प्रबुद्ध लोगों को शामिल किया गया है. यह टीम पूरी निबंधन प्रक्रिया और आयोजन की तैयारियों की देखरेख कर रही है.

मधुबनी से कार्तिक कुमार की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aaruni Thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >