Madhubani News : बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त

सितंबर में बारिश का सितम जारी है. ज़िले में शनिवार को शुरू हुई बारिश रविवार और सोमवार को भी जारी रहा.

मधुबनी.

सितंबर में बारिश का सितम जारी है. ज़िले में शनिवार को शुरू हुई बारिश रविवार और सोमवार को भी जारी रहा. निगम क्षेत्र के वार्ड16 मंगरौली शेख टोली के नये आवासीय मोहल्ला में सड़क निर्माण नहीं होने के कारण यहां रह रहे लोगों को मुख्य पथ तक जाने में भी परेशानी हुई. बारिश के कारण मुख्यालय के कई रिहायशी इलाकों में भी जलजमाव से लोग परेशान हैं. आईएमडी ने राज्य में येलो अलर्ट जारी किया है. कहीं तेज बारिश का अलर्ट है तो कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है. बीते दिन शनिवार एवं रविवार तथा सोमवार को जिले में भारी बारिश हुई. आगामी 4- 5 दिनों में राज्य का मौसम ऐसा ही बना रहेगा. यहां काले बादल ने डेरा जमा रखा है. इसके कारण जिला सहित प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने वाला है. बारिश से इसमें एक तरफ लोगों को उमस वाली गर्मी से राहत मिल रही है, तो दूसरी तरफ लगातार हो रही बारिश के कारण लोगों को जल जमाव का सामना करना पड़ रहा है. संवेदनशील इलाकों में लोगों को सतर्क किया जा रहा है.

बिजली चमक और गरज के साथ हो रही बारिश

राज्य के पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, मधेपुरा दरभंगा, कैमूर बक्सर नवादा और जमुई में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना जताई गई है. इस दौरान ठनका गिरने की भी आशंका जताई गई है. हालांकि धान की फसल के लिए बारिश काफी फायदेमंद है, लेकिन आम जन-मानस के लिए परेशानियों का सबब बना हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >