Madhubani News : अवैध वाहन पार्किंग के खिलाफ लगातार अभियान चलाएं : डीएम

डीएम आनंद शर्मा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति एवं विद्यालय परिवहन समिति की बैठक हुई.

मधुबनी. डीएम आनंद शर्मा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति एवं विद्यालय परिवहन समिति की बैठक हुई. बैठक में सड़क सुरक्षा, हिट एंड रन मामले, सड़क संबंधी कमियों का न्यूनीकरण, सुरक्षित वाहन चालन, घायलों की मदद, दुर्घटना दावा, चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर सड़क सुरक्षा को लेकर की गई करवाई, शहर मेंवी जाम की समस्या की समीक्षा की गई. डीएम ने सड़क सुरक्षा के मानक के अनुरूप सभी बिंदुओ पर आवश्यक निर्देश एवं सुझाव दिया गया. जिला पदाधिकारी ने निर्देशित किया कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिये गये गाईडलाईन एवं विभागीय निदेशों का पालन करना सुनिश्चित करें. बैठक में उपस्थित जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं समन्वयक निजी विद्यालय संगठन को निर्देशित किया कि विद्यालय में परिचालित होने वाले वाहनों को निर्धारित सुरक्षा मानक के अनुसार ही परिचालित करेगें. किसी भी स्थिति में सुरक्षा मानक के प्रतिकूल वाहनों का संचालन नहीं करेंगे. डीएम ने निर्देश दिया गया कि वाहनों सुरक्षित परिचालन के मद्देनजर मोटर वाहन अधिनियम व नियमावली का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करायेंगे. अधिनियम व नियमावली का उल्लंघन कर परिचालित होने वाले वाहनों के परिचालन को सख्ती से निरूद्ध करेंगे. मोटर वाहन अधिनियम अंतर्गत जांच एवं कार्रवाई को सख्ती से लागू करने का निर्देश देते हुए कहा कि नियमित रूप से कृत कार्रवाई से संबधित रिपोर्ट भेजें. उन्होंने कहा कि आम लोगों को जागरूक कर सड़क दुर्घटना की आशंका को काफी कम किया जा सकता है. सड़क दुर्घटनाओं में घायलों और मृतकों का आंकड़ा उपलब्ध कराने व संबंधित थाने को दुर्घटनाओं में पीड़ितों को एंबुलेंस उपलब्धता का प्रतिवेदन उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए. उन्होंने कहा कि यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने हेतु नियमित रूप से अभियान चलाने की जरूरत है. उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी को विद्यालय के पठन-पाठन में बच्चों के बीच वाद-विवाद प्रतियोगिता, स्लोगन, पेंटिंग कंपटीशन, विचार गोष्ठी का आयोजन के माध्यम से सड़क सुरक्षा के प्रति बच्चों को जागरूक करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि हिट एंड रन के शत प्रतिशत मामले को पूरी गंभीरता से लेकर मुआवजा हेतु त्वरित कार्रवाई करे. उपस्थित जिला परिवहन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि सभी मामलों के आलोक में आवेदन प्राप्त कर मुआवजा के लिए अग्रेतर कार्रवाई करें. जिलाधिकारी ने सड़क अतिक्रमण, सड़क मरम्मति और जाम की समस्या को लेकर भी समीक्षा की. उन्होंने नगर निकायों को निर्देश दिया गया कि सड़क अतिक्रमण को लेकर लगातार अभियान चलाएं. साथ ही,अवैध पार्किंग, बिना निबंधित वाहन परिचालन, ओवरलोडिंग, निर्धारित रूट से इतर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर जुर्माना व जब्ती की कार्रवाई प्रारंभ कराएं. बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी रामबाबू, नगर आयुक्त उमेश भारती, सिविल सर्जन डॉ. हरेंद्र कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित तकनीकी विभागों के अभियंता, विद्यालय परिवहन समिति के सदस्य सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >