मधुबनी. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से आयोजित माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीइटी) 2025 के आवेदन पत्र देने की तिथि विस्तारित की गयी है. उच्च न्यायालय पटना से पारित न्यायादेश के आलोक में माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों एवं सभी संबंधितों को सूचित किया गया है कि माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के ऑनलाइन परीक्षा आवेदन पत्र भरने की तिथि एवं परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि विस्तारित की गयी है. अब पांच अक्टूबर तक विस्तारित तिथि के अनुसार आवेदन फॉर्म भरा जा सकता है. इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी को सूचना दे दी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
