Madhubani News : भाषा किसी भी विषय के उत्थान व विकसित होने में सहयोगी : प्रधानाचार्य

शहर के रामकृष्ण महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत हिंदी विभाग की ओर से कविता पोस्टर प्रतियोगिता व स्वरचित काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ.

मधुबनी. शहर के रामकृष्ण महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत हिंदी विभाग की ओर से कविता पोस्टर प्रतियोगिता व स्वरचित काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. इसमें महाविद्यालय के हर संकाय के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. कार्यक्रम का संचालन हिंदी विभाग की डॉ. मीनाक्षी राणा ने किया. कार्यक्रम का प्रारंभ प्रधानाचार्य डॉ. अनिल कुमार मंडल ने किया. इसके बाद हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. हनी दर्शन ने शिक्षकों व विद्यार्थियों का अपने वक्तव्य से स्वागत कर कर हिंदी का महत्त्व बताया. हिंदी विभाग के डॉ. दीपक त्रिपाठी ने अपना वक्तव्य दिया. उर्दू-विभागाध्यक्ष डॉ. मरगूब आलम ने हिंदी और उर्दू के अंतर संबंधी पर प्रकाश डालते हुए स्पष्ट किया कि इतिहास गवाह है कि यह दोनों भाषा एक ही गर्भ से उत्पन्न सगी बहनों की तरह है. अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रधानाचार्य ने हिंदी और मैथिली के संबंधों पर विचार करते हुए भाषा को ही प्रत्येक विषय के उत्थान और उसके विकसित होने में सहयोगी बताया. उन्होंने हिंदी से प्राप्त होने वाले रोजगार की संभावना की तरफ भी संकेत करते हुए भाषा पर मजबूत पकड़ बनाने पर बल दिया. प्रधानाचार्य ने उक्त दोनों प्रतियोगिताओं में विभिन्न स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किये. कार्यक्रम के अंत में हिंदी-विभाग के डॉ. अवधेश झा ने कृतज्ञता ज्ञापित किये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >