Madhubani News : थाना दिवस पर जमीन विवाद का हुआ निबटारा

थाना दिवस पर भूमि विवाद से संबंधित मामलों का निबटारा थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह एवं अंचल के नेतृत्व में किया गया.

खजौली. थाना दिवस पर भूमि विवाद से संबंधित मामलों का निबटारा थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह एवं अंचल के नेतृत्व में किया गया. शिविर में कई मामलों का निबटारा हुआ. इसमें कन्हौली गांव के वंशीधर एवं देवनारायण झा के बीच भूमि विवाद था. सुनवाई में दोनों पक्ष उपस्थित होकर अपना-अपना पक्ष रखे. मामला रैयती बंटवारा से संबंधित था. दोनों पक्ष को आपस में बैठकर आपसी बंटबारा का निदेश दिया. भकुआ गांव निवासी रेखा देवी एवं सीताराम दास के बीच रैयती भूमि बंटवारा को लेकर विवाद था. सुनवाई के लिए दोनों पक्ष उपस्थित हुए. साक्ष्य के साथ अगली तिथि को सुनवाई के लिए बुलाया गया. मौक पर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह, प्रशिक्षु दारोगा निधि कुमारी, अंचल राजस्व कर्मचारी आशीष देव एवं लिपिक दीपक कुमार मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >