शराब और पशु तस्करी पर पुलिस-एसएसबी की कार्रवाई, चार आरोपित गिरफ्तार

लदनियां में पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने अलग-अलग अभियानों में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. बरामदगी में शराब, भैंस और मोटरसाइकिल शामिल हैं. सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

Madhubani News: लदनियां थाना पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है. कार्रवाई में शराब तस्करी, पशु तस्करी और पूर्व से दर्ज मामले में फरार आरोपी की गिरफ्तारी शामिल है. पुलिस ने भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब, पांच भैंस और एक मोटरसाइकिल जब्त की है.

Ladania News: नेपाल निवासी शराब तस्कर 486 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार

थानाध्यक्ष मुकुल रंजन कुमार सिंह ने बताया कि बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कटहा गांव से नेपाल के सिरहा जिला अंतर्गत बरियारपट्टी निवासी कृष्ण मोहन साह को गिरफ्तार किया. उसके कब्जे से 486 लीटर देसी शराब बरामद की गयी. आरोपी को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

पांच भैंस के साथ पशु तस्कर पकड़ा गया

एसएसबी के सहायक उपनिरीक्षक उत्तम दास के नेतृत्व में भारत-नेपाल सीमा के पिलर के पास कार्रवाई की गयी. इस दौरान नवटोली मरनैया निवासी रामचंद्र कामत को पांच भैंसों के साथ पकड़ा गया. एसएसबी ने आरोपी को अग्रेतर कार्रवाई के लिए लदनियां पुलिस को सौंप दिया. कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में मधुबनी भेज दिया गया.

94.8 लीटर देसी और 21 लीटर विदेशी शराब बरामद

पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा के पिलर से करीब 150 मीटर अंदर भारतीय क्षेत्र के पिपराही गांव से बाबूबरही थाना क्षेत्र के मिसरौलिया निवासी रविन्द्र कुमार यादव को गिरफ्तार किया. उसके कब्जे से 94.8 लीटर देसी शराब, 21 लीटर विदेशी शराब और एक मोटरसाइकिल जब्त की गयी. आरोपी को न्यायिक हिरासत में मधुबनी भेज दिया गया.

गुप्त सूचना पर फरार आरोपी भी गिरफ्तार

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नोनदरही निवासी सुरेंद्र भंडारी को भी गिरफ्तार किया. वह पूर्व से दर्ज मामले में फरार चल रहा था. गिरफ्तारी के बाद उसे भी न्यायिक हिरासत में मधुबनी भेज दिया गया.

सभी मामलों में पुलिस ने शुरू की कानूनी कार्रवाई

थानाध्यक्ष मुकुल रंजन कुमार सिंह ने बताया कि सभी मामलों में बरामद सामग्री जब्त कर ली गयी है. गिरफ्तार आरोपितों के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में मधुबनी भेज दिया गया है.

यह भी पढ़ें: बाबूबरही में डेढ़ लाख की ठगी, 3 लाख रुपये का लालच देकर कागज की गड्डी थमायी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Tarachand prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >