कोतवाली चौक पर चार घंटे जाम, स्कूल जाने वाले बच्चों को हुई परेशानी

मधुबनी के कोतवाली चौक पर शुक्रवार को सड़क किनारे निर्माण सामग्री रखे जाने से चार घंटे तक यातायात बाधित रहा। इस जाम से स्कूली बच्चों को काफी परेशानी हुई। नगर निगम मेयर ने सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

Madhubani News: शहर के व्यस्त कोतवाली चौक पर शुक्रवार सुबह सड़क किनारे भवन निर्माण सामग्री रखे जाने के कारण करीब चार घंटे तक यातायात बाधित रहा. जाम की वजह से आम लोगों के साथ-साथ स्कूल जाने वाले बच्चों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. सुबह के व्यस्त समय में वाहनों की लंबी कतार लग गई और लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में देर हुई.

Traffic News: सड़क किनारे बालू और मिक्सिंग मशीन बनी वजह

स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क किनारे बालू का ढेर और मिक्सिंग मशीन लगाए जाने के कारण सड़क संकरी हो गई थी. इससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई और देखते ही देखते कोतवाली चौक पर लंबा जाम लग गया. लोगों ने कहा कि इस तरह सड़क पर निर्माण सामग्री रखने से अक्सर यातायात बाधित होता है.

स्कूल जाने वाले बच्चों को हुई परेशानी

जाम के कारण सबसे अधिक परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों और उनके अभिभावकों को हुई. कई छात्र-छात्राएं समय पर विद्यालय नहीं पहुंच सके. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ऐसे मामलों पर नियमित निगरानी रखने और सड़क अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

मेयर ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

नगर निगम के मेयर अरुण राय ने कहा कि कोई भी व्यक्ति निजी मकान निर्माण के लिए सड़क या सड़क किनारे भवन निर्माण सामग्री नहीं रख सकता. ऐसा करना नियमों के विरुद्ध है. उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति सड़क किनारे सामान रखता है तो नगर निगम उसे जब्त (सीज) कर सकता है और संबंधित व्यक्ति पर नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Kunjan kumar putt

Published by: Purushottam Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >