Madhubani News : टूर्नामेंट के दूसरे दिन कोलकाता की टीम ने सेमीफाइनल में बनायी जगह

तीन दिवसीय अंतर राज्य स्तरीय महिला फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन मुख्य मुकाबला कोलकाता बनाम वाराणसी के बीच हुआ.

खजौली. वेता ककरघट्टी पंचायत के ठेंगहा खेल मैदान में शनिवार को तीन दिवसीय अंतर राज्य स्तरीय महिला फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन मुख्य मुकाबला कोलकाता बनाम वाराणसी के बीच हुआ. टूर्नामेंट का शुभारंभ प्रमुख कुमारी उषा ने किया. कोलकाता की टीम टॉस जीतकर खेल का प्रारंभ किया. मध्यांतर से पहले कोलकाता की टीम 1- 0 से बढ़त बनाते हुए बनारस की टीम पर दबाव बना दिया. मध्यांतर के बाद दोनों टीम बेहत्तर खेल का प्रदर्शन किया. बनारस की टीम को हराकर कोलकाता की टीम 1- 0 गोल से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बना ली. वहीं, वेस्ट इलेवन बनारस की टीम के जर्सी नंबर 8 दीपका अरंगों को पुरस्कार जिप सदस्य जितेंद्र कर भारती ने दिया. रविवार को फाइनल महिला फुटबॉल टूनामेंट नरकटियागंज बनाम कोलकाता के बीच होगा. रविवार को फाइनल मैच में मुख्य अतिथि झंझारपुर लोक सभा के सांसद रामप्रीत मंडल, विशिष्ट अतिथि विधायक अरुण शंकर प्रसाद, हरलाखी विधान सभा क्षेत्र के विधायक सुधांशु शेखर रहेंगे. महिला फुटबॉल टूर्नामेंट में निर्णायक के रूप में बिहार रेफरी शंभु पंजीयार, सुरेश राम एवं जिला रेफरी विक्की कुमार, रहमत अली खेल में अहम भूमिका निभाई. उद्वघोषक जीवछ सिंह ने किया. मौके पर जिप सदस्य जितेंद्र कुमार भारती, राजनगर प्रखंड के जिप सदस्य संजय कुमार राम, मुखिया श्रीमोहन झा, पंसस झोली पासवान, रघुबीर गड़ेरी, मो.अंसारी, प्रदीप कुमार सिंह, अरविंद्र कुमार सिंह, बिनोद सिंह एवं आयोजनकर्ता एमएसएफसी के सदस्य सतीश कुमार, कमलेश कुमार, संजीत कुमार, राम कुमार, श्रवण कुमार, लालू यादव ने खेल में सहयोग किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >