Madhubani News : साधु संतों ने कार्तिक पूर्णिमा मेला का किया उद्घाटन

बाबा बावन भगवान, बाबा रामबालक महाराज, बाबा परीक्षा दास, बाबा श्याम सुंदर दास, बाबा चंदू दास आदि ने किया.

बाबूबरही. पिपराघाट स्थित कमला बलान एवं सोनी नदी के त्रिवेणी संगम तट पर पांच दिवसीय कार्तिक पूर्णिमा मेला का आगाज मंगलवार को बाबा बावन भगवान, बाबा रामबालक महाराज, बाबा परीक्षा दास, बाबा श्याम सुंदर दास, बाबा चंदू दास आदि ने किया. उद्घाटन के उपरांत मतदाता जागरूकता रैली व स्वच्छता रैली निकाली गयी. वहीं, कमला, बलान एवं सोनी नदी के त्रिवेणी संगम तट पर आरती की गयी. त्रिवेणी संगम तट पर वर्ष 1954 से कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मेला लगता आया है. समिति सदस्यों ने बताया कि संपूर्ण मेल को 26 सेक्टर में बांटा गया है. बता दे कि कार्तिक पूर्णिमा मेला के अवसर पर लाखों की संख्या में भीड़ होने के कारण 5 नवंबर को भटगामा पिपराघाट बाबूबरही मुख्य सड़क पर छोटी एवं बड़ी वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से बाधित रहेगा. वही 8 नवंबर को कार्तिक गणेश सहित विभिन्न देवी देवताओं के प्रतिमा का त्रिवेणी में विसर्जन के साथ ही मेला का समापन हो जाएगा. मौके पर स्थानीय मुखिया नंद कुमार यादव, संजय कुमार झा, सुनील मंडल, डॉ उदय शंकर प्रसाद, डॉ पूनम प्रभा, राजा राम मंडल, देवेंद्र यादव, जय किशोर यादव, देव चंद्र यादव सहित मेला समिति सदस्य व ग्रामीण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >