Madhubani News : धुरखेल के साथ दो दिवसीय जुड़शीतल पर्व का हुआ समापन

जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार को मिट्टी व कीचड़ से धुरखेल कर लोगों ने मिथिला के प्रसिद्ध दो दिवसीय लोकपर्व जुड़शीतल का समापन हो गया.

मधुबनी. जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार को मिट्टी व कीचड़ से धुरखेल कर लोगों ने मिथिला के प्रसिद्ध दो दिवसीय लोकपर्व जुड़शीतल का समापन हो गया. इस लोकपर्व के लिए लोगों में गजब का उत्साह रहा. सुबह होते ही घर की बड़ी व बुजुर्ग महिलाओं ने अपने परिवार के सदस्यों के पर वासी पानी डालकर जुड़ाने का काम किया. वहीं, बच्चे व युवा सुबह से ही एक दूसरे पर मिट्टी व कीचड़ डालकर धुरखेल करने लगे. जिससे पूरा माहौल उत्सवी हो गया. सभी धुरखेल खेलने में मगन हो गये. वहीं, घर के बड़े-बुजुर्गों ने पशुओं को पानी पिलकार व पेड़-पौधों में जल देकर उन्हें जुड़ाया. जुड़शीतल के अवसर पर जगह-जगह शर्वत व शीतल पेय का वितरण किया गया. जिसका लोगों ने जमकर आनंद उठाया. फिर स्नानादि से निवृत्त होकर वासी भोजन ग्रहण किया. दोपहर में जुड़शीतल के अवसर खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में कुश्ती व दंगल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया. कुश्ती व दंगल प्रतियोगिता में अव्वल आये पहलवानों को पुरस्कृत भी किया गया. जुड़शीतल पर्व को लेकर जगह-जगह सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये गये थे. जिले के हर चौक-चौराहे पर पुलिस बल को तैनात किया गया था. जो हर आने-जाने वालों में कड़ी नजर रखे हुए थे. वहीं, पुलिस सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के लिए पेट्रोलिंग करती भी दिखी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >