झंझारपुर के फेटकी कुट्टी कल्पवास मेले के लिए 10 लाख का आवंटन, पर्यटन मानचित्र पर लाने की तैयारी

झंझारपुर के फेटकी कुट्टी में लगने वाले प्रसिद्ध कल्पवास मेले को भव्य बनाने के लिए पर्यटन विभाग ने 10 लाख रुपये की स्वीकृति दी है. यह राशि मेले के आयोजन और विकास कार्यों पर खर्च की जाएगी. इस आवंटन से मेले को राजकीय पहचान मिलने और इसे पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने की उम्मीद बढ़ी है.

Madhubani News: झंझारपुर अनुमंडल के मधेपुर प्रखंड स्थित प्रसिद्ध फेटकी कुट्टी में कार्तिक मास में आयोजित होने वाले कल्पवास मेला 2026 के लिए पर्यटन विभाग ने 10 लाख रुपये की स्वीकृति दी है. विभाग की ओर से मेले के आयोजन और विभिन्न कार्यों के लिए यह राशि आवंटित की गयी है. आवंटन मिलने के बाद ऐतिहासिक मेले के भव्य आयोजन की उम्मीद बढ़ गयी है.

मेले के आयोजन के लिए 10 लाख रुपये स्वीकृत

पर्यटन विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि फेटकी कुट्टी में आयोजित होने वाले कल्पवास मेले के आयोजन एवं विविध कार्यों के संपादन के लिए कुल 10 लाख रुपये का आवंटन स्वीकृत किया गया है.

विभाग ने स्पष्ट किया है कि स्वीकृत राशि का विचलन किसी अन्य कार्य में नहीं किया जायेगा. साथ ही राशि के उपयोग के बाद उपयोगिता प्रमाण-पत्र समय पर निदेशालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है.

चालू वित्तीय वर्ष में होगी राशि की निकासी

विभागीय निर्देश के अनुसार स्वीकृत राशि की निकासी चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 में ही की जायेगी. आयोजन के लिए पर्यटन विभाग की ओर से निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया का पालन करना भी अनिवार्य किया गया है.

मेले से संबंधित हाई रेजोल्यूशन फोटोग्राफ और वीडियोग्राफी की हार्ड एवं सॉफ्ट कॉपी भी विभाग को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है.

राजकीय पहचान दिलाने की कवायद तेज

स्थानीय लोगों के अनुसार उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा के प्रयास से फेटकी कुट्टी के ऐतिहासिक कल्पवास मेले को राजकीय पहचान दिलाने और इसे पर्यटन के मानचित्र पर स्थापित करने की कवायद तेज हुई है.

फेटकी कुट्टी में कार्तिक मास के दौरान आयोजित होने वाला कल्पवास मेला धार्मिक आस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन माना जाता है. पर्यटन विभाग से आर्थिक सहयोग मिलने के बाद इस बार मेले को पहले की तुलना में अधिक व्यवस्थित और भव्य रूप देने की उम्मीद जतायी जा रही है.

यह भी पढ़ें

Madhubani News: बीपीएससी टीआरई-4 अभ्यर्थियों का प्रतिवाद मार्च, एकल परीक्षा और रिक्तियां बढ़ाने की मांग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजय कुमार

संजय कुमार प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. झंझारपुर (मधुबनी) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >