Madhubani News : नलजल योजना में गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर शीघ्र होगा समाधान

गर्मी बढ़ने के साथ ही शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भूजल स्तर में तेजी से गिरावट जारी है.

मधुबनी. गर्मी बढ़ने के साथ ही शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भूजल स्तर में तेजी से गिरावट जारी है. इस कारण चापाकल से दिन में पानी नहीं मिल रहा है. लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग ग्रामीण क्षेत्रों में नलजल योजना को चालू रखने के लिए जीरो डे पर सभी प्रखंडों में सर्वे कराकर उसे चालू करा रही है. मधुबनी डिविजन के कार्यपालक अभियंता विपुल कुमार आनंद ने कहा है कि पिछले कुछ दिनों से मिस्त्री को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल पर लगाया गया था. जिसके कारण कई जगह पर नलजल योजना आंशिक रूप से प्रभावित हुई है. पंडौल प्रखंड में कई जगह सड़क के नीचे पाइप लीकेज होने की शिकायत मिली है. वहीं बेनीपट्टी, रहिका, बिस्फी, राजनगर सहित अन्य सात प्रखंडों में कई जगह साधारण दोष के कारण भी नलजल योजना बंद होने की शिकायत मिली है. कार्यपालक अभियंता ने कहा है कि डिविजन के सभी 11 प्रखंडों में नलजल योजना के सुचारू संचालन के लिए 9 मिस्त्री का गैंग बढ़ाने का निर्देश संवेदक को दी गयी है. सभी 11 प्रखंडों के लिए अब 20 मिस्त्री का गैंग बनाया गया है. विभाग के सहायक अभियंता गौरव कुमार श्रीवास्तव ने कहा है कि सभी प्रखंड के कनीय अभियंता को प्रत्येक दिन क्षेत्र में जाने का निर्देश जारी किया गया है. जिस प्रखंड में पेयजल के लिए अधिक परेशानी है वहां दो से तीन मिस्त्री का गैंग लगाकर लीकेज को दुरुस्त कर लोगों को पेयजल उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है. उन्होंने कहा है कि 26 अप्रैल से मिस्त्री का गैंग सभी प्रखंडों में काम करना शुरू कर देगी. उन्होंने कहा कि जिस वार्ड में पानी की समस्या अधिक होने की शिकायत मिलने पर वहां तत्काल मिस्त्री को भेजा जाता है. इमर्जेंसी के लिए विभाग के डिविजन कार्यालय में दो गैंग मिस्त्री हर वक्त उपलब्ध रहता है. लोगों से अनुरोध किया गया है कि अगर कही कोई परेशानी है तो उस वार्ड के लोग टॉल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं. वहां मिस्त्री को डिविजन से ही भेज दिया जाता है. ग्रामीण क्षेत्रों में साधारण चापाकल को भी तेजी से दुरुस्त किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >