Madhubani News : खराब मौसम को देखते हुए प्रस्तावित जनसभा की जगह मुख्यमंत्री ने किया रोड शो

गंगौर में शनिवार की सुबह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रोड शो किया.

बेनीपट्टी/हरलाखी.

हरलाखी विधानसभा क्षेत्र के गंगौर में शनिवार की सुबह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रोड शो किया. इस दौरान लोगों की भारी भीड़ रही. यहां बता दें कि एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी सह निवर्तमान विधायक सुधांशु शेखर के समर्थन में चुनावी सभा प्रस्तावित था. 10.20 बजे सुबह में सीएम का गंगौर स्थित नंदलाल उच्च विद्यालय परिसर में सभा को संबोधित करने का कार्यक्रम प्रस्तावित था. एनडीए के झंडों व बैनर आदि के साथ मंच व पंडाल को सजाया जा चुका था. विद्यालय परिसर में ही हेलीकॉप्टर लैंडिंग के लिये हेलीपैड भी तैयार हो चुका था. सुबह से ही बूंदाबांदी भी शुरू हो चुकी थी.

बूंदाबांदी के बीच भी सुबह 10 बजते ही लोगों की भीड़ भी सभा स्थल पर जुटने लगी थी. लेकिन ऐन वक्त पर मौसम के मिजाज बदलने पर अचानक सीएम का चुनावी सभा रोड शो में तब्दील हो गया. लिहाजा करीब 12 बजे के आस पास सीएम अपने वाहनों के लंबे काफिलों के साथ सड़क मार्ग से गंगौर पहुंचे. उनका काफिला पहुंचते ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और नीतीश कुमार के पक्ष में जोरदार नारेवाजी करने लगी. सीएम अपने वाहनों से उतरकर राज्यसभा सांसद संजय झा के साथ बाहर निकले. जहां पहले से मौजूद हरलाखी के जदयू प्रत्याशी सुधांशु शेखर ने सीएम को माला पहना और पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया. इसके बाद सीएम ने दुर्गा मंदिर के आस-पास सड़क के दोनों किनारे खड़े लोगों का अभिवादन किया. सीएम नीतीश कुमार प्रत्याशी सुधांशु शेखर के कंधे पर हाथ रखकर भीड़ के बीच होते हुए कुछ दूर तक पांव पैदल चलकर लोगों से सुधांशु शेखर के लिये आशीर्वाद मांगा. सीएम काफिलों के साथ आये मुख्य वाहन को छोड़कर दूसरे वाहन पर सवार होकर सड़क मार्ग से ही साहरघाट होते हुए सीतामढ़ी जिले के पुपरी के लिये रवाना हो गये. इस दौरान काफी संख्या में उमड़ी लोगों की भीड़ एनडीए के पक्ष में नारेवाजी कर रही थी. कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे. प्रशासन पूरी तरह चौकस व चुस्त दुरुस्त दिखी. भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई थी.अररिया संग्राम में मुख्यमंत्री नीतीश का स्वागत

इससे पूर्व अररिया संग्राम में सांसद संजय झा के घर से चुनावी कार्यक्रम मे निकलने के दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं ने सीएम का स्वागत किया. जदयू के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुखिया संतोष सिंह ने जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष सह सांसद संजय झा के अररिया संग्राम स्थित आवास पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मिथिला पेंटिंग एवं दोपटा से सम्मानित किया. फुलपरास प्रखंड क्षेत्र के धर्मडीहा पंचायत के पूर्व मुखिया संतोष सिंह ने अपने पुत्र राघव विकास सिंह के साथ शनिवार को मुख्यमंत्री का स्वागत किए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >