Madhubani News : चुनाव प्रेक्षक ने बूथों का निरीक्षण कर व्यवस्था की ली जानकारी

उप विकास आयुक्त सुमन प्रसाद साह, सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ वसंत कुमार सिंह ने निरीक्षण किया.

बिस्फी. मतदान केंद्र संख्या 106, 107, 108, मध्य विद्यालय बलहा, मतदान केंद्र संख्या 199, 200,201, 202 मध्य विद्यालय दुधैल, मतदान केंद्र संख्या 183, 184 प्राथमिक विद्यालय रघौली कन्या व अन्य केंद्रों पर प्रेक्षक बिस्फी की आर ललिथा व निर्वाची पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त सुमन प्रसाद साह, सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ वसंत कुमार सिंह ने निरीक्षण किया. इस दौरान चुनाव पर्यवेक्षक आर ललिथा ने केंद्रों पर मतदाताओं के लिए की गयी विशेष व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी का भी जयजा लिया. उन्होंने निरीक्षण कर उपलब्ध रहने वाली रोशनी, महिला पुरुष के लिए अलग-अलग शौचालय, पेयजल, दिव्यांगों के लिए रेलिंग, रैप, साफ-सफाई सहित कई तरह की बुनियादी सुविधाओं को देखा. चुस्त दुरुस्त व्यवस्था के लिए सहायक निर्वाचन पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया. मतदान केंदों तक पहुंचने वाली सड़क की भी जानकारी ली. मौके पर मिथिलेश कुमार कामत, सुधीर कुमार मंडल सहित कई बीएलओ व प्रधानाध्यापक उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >