Madhubani News : भारत कश्मीरी आतंकवादी को जड़ से समाप्त कर देगा : सम्राट चौधरी

उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि मां जानकी के जन्म स्थान में राष्ट्रीय पंचायत दिवस पर देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री आए हैं.

मधुबनी.

उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि मां जानकी के जन्म स्थान में राष्ट्रीय पंचायत दिवस पर देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री आए हैं. प्रधानमंत्री हजारों करोड़ों की योजना मिथिलांचल की जनता को समर्पित करने आए हैं. मोदी जी के नेतृत्व में भारत कश्मीरी आतंकवादी को जड़ से समाप्त कर देगा. बिहार और पूरा राष्ट्र प्रधानमंत्री के पीछे इस मुद्दे पर खड़ा है.

आतंकवादियों को करारा जवाब देने को तैयार है भारत: जीतन राम मांझी

कार्यक्रम को संबोधित करते केंद्रीय मंत्री जितन राम मांझी ने कहा कि कश्मीर में हुए आतंकवादी घटना से पूरा देश मर्माहत है. आतंकवादी कश्मीर में अशांति फैला कर विवाद पैदा करना चाहता है. पर भारत इसका करारा जवाब देने को तैयार है. केंद्र सरकार द्वारा लगातार नौजवान लोगों को रोजगार मुहैया कराने के लिए कार्य कर रही है. प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत कास्ट कर्मियों को 15 हज़ार रुपए का किट देकर उन्हें रोजगार के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है. प्रशिक्षण के बाद उन्हें एक लाख तक का ऋण बैंक से बगैर कोई पेपर जमा किए हुए दिया जाएगा. जिससे उन्हें रोजगार प्राप्त होगा. वर्ष 2016 से अब तक 32 करोड लोगों का नियोजन के लिए निबंधन कराया गया है. लघु उद्योग एवं सूक्ष्म विभाग द्वारा 3 करोड लोगों को नियोजन प्रतिवर्ष दिया जा रहा है. पूर्वोत्तर भारत के विकास के लिए एनडीए सरकार कृतसंकल्पित है

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लगवाया पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह मैथिली भाषा में अपने उद्बोधन देते कहा प्रधानमंत्री जी मिथिला के धरती पर अहाँके स्वागत अछि. इस समय पूरा देश कश्मीर में हुए आतंकी घटना से दुख से भरा है . उन्होंने मंच से पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए. और इसका बदला लेकर रहेंगे के नारायण को गुंजायमान किया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री विदेश की यात्रा छोड़कर वापस आ गए हैं. कश्मीर में हुई घटना के लिए जिम्मेदार पाकिस्तान को जवाब मिलना शुरू हो गया है . यह आगे बहुत दूर तक जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >