बारिश में बार-बार गुल हो रही बिजली? मधुबनी में विभाग ने बढ़ाई मिस्त्रियों की संख्या, रात में 1 घंटे में फॉल्ट ठीक करने का दावा

मानसून के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित होने की शिकायतों को देखते हुए, मधुबनी बिजली विभाग ने मिस्त्रियों की संख्या बढ़ाई है. रात में बिजली फॉल्ट एक घंटे के भीतर ठीक करने का लक्ष्य रखा गया है.

Madhubani Power Supply: मानसून के दौरान लगातार बढ़ रही बिजली फॉल्ट की शिकायतों को देखते हुए बिजली विभाग ने शहर में मरम्मत व्यवस्था को मजबूत कर दिया है. उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति देने के लिए दिन और रात दोनों पालियों में मिस्त्रियों की संख्या बढ़ा दी गई है.

बिजली विभाग का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद फॉल्ट को जल्द से जल्द दूर कर बिजली आपूर्ति बहाल करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है.

दिन और रात दोनों शिफ्ट में बढ़ी टीम

कार्यपालक अभियंता मो. अरमान ने बताया कि पहले दिन के समय फॉल्ट ठीक करने के लिए 8 मिस्त्री तैनात रहते थे, लेकिन अब उनकी संख्या बढ़ाकर 15 कर दी गई है.

इसी तरह रात की पाली में पहले 8 मिस्त्री कार्यरत थे, जिसे बढ़ाकर अब 12 कर दिया गया है.

छह फीडरों पर विशेष निगरानी

शहर में फिलहाल 6 बिजली फीडर संचालित हो रहे हैं.

  • प्रत्येक फीडर पर दिन में दो मिस्त्री तैनात रहेंगे.
  • तीन अतिरिक्त मिस्त्रियों को डिवीजन कार्यालय में रिजर्व रखा गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत भेजा जा सके.
  • रात में प्रत्येक फीडर पर एक मिस्त्री की ड्यूटी रहेगी, जबकि दो मिस्त्री रिजर्व में रहेंगे.

रात में एक घंटे के भीतर फॉल्ट ठीक करने का लक्ष्य

कार्यपालक अभियंता ने बताया कि रात के समय यदि किसी क्षेत्र में बिजली फॉल्ट की शिकायत मिलती है, तो शिकायत दर्ज होने के एक घंटे के भीतर बिजली आपूर्ति बहाल करने का लक्ष्य तय किया गया है.

इसके लिए शहर के सभी कनीय अभियंताओं को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं.

बरसात में बढ़ जाती हैं शिकायतें

मानसून के दौरान पेड़ों की शाखाएं, तेज हवा, बारिश और तकनीकी कारणों से बिजली लाइनों में फॉल्ट की घटनाएं बढ़ जाती हैं. इसी को देखते हुए विभाग ने इस बार पहले से अतिरिक्त तकनीकी टीम तैनात कर मरम्मत व्यवस्था को मजबूत किया है, ताकि उपभोक्ताओं को लंबे समय तक बिजली कटौती का सामना न करना पड़े.

यह भी पढ़ें: पहले शादी का झांसा, फिर कोर्ट मैरिज... अब 5 लाख दहेज नहीं देने पर घर से निकालने का आरोप


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Kunjan kumar putt

Published by: Aaruni Thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >