Madhubani News : हिंदी कविता संग्रह प्रश्न पर्वत पुस्तक का हुआ लोकार्पण

हिंदी दिवस पर रविवार को डीआरडीए के सभागार में साहित्यकार प्रीतम निषाद के हिंदी कविता संग्रह प्रश्न पर्वत का लोकार्पण किया गया.

मधुबनी. हिंदी दिवस पर रविवार को डीआरडीए के सभागार में साहित्यकार प्रीतम निषाद के हिंदी कविता संग्रह प्रश्न पर्वत का लोकार्पण किया गया. पुस्तक का लोकार्पण अपर समाहर्ता मुकेश रंजन, स्थापना उपसमाहर्ता कुमार आलोक, प्रो. जेपी सिंह, उदय जायसवाल, प्रीतम निषाद सहित कई लोगों ने किया. हिंदी कविता संग्रह प्रश्न पर्वत के लेखक साहित्य श्री प्रीतम निषाद ने कहा कि कविता संग्रह के प्रश्न पर्वत में कुल 73 कविता लिखी गयी है. इनमें लिखी कविताओं में भारत वैभव, कुर्सी महिमा, नारी गरिमा, देश पुकारे, चार सिपाही, अनुगीत, गंगा गरिमा, राग विराग सहित अन्य कविता शामिल हैं. मौके पर प्रो. नरेंद्र नारायण सिंह निराला, ज्योति रमण झा, प्रो. लाल बाबू शाह, डॉ. विजय पासवान, डॉ. विनय विश्वबंधु, अधिवक्ता ऋषि देव सिंह सहित साहित्यकार उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >