Madhubani News : चिकित्सा पदाधिकारी ने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का किया उद्घाटन

सीएचसी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शत्रुघ्न कुमार, दंत चिकित्सक, हेल्थ मैनेजर अर्चना भट्ट, विधायक प्रतिनिधि शंभु नाथ ठाकुर, पश्चिमी भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष विनोद पांडेय, सीएचओ रोहित कुमार, बीसीएम शंभु कुमार, बबलू कुमार ने किया.

खजौली. प्रखंड क्षेत्र की खजौली पंचायत के वार्ड 7 में मंगलवार को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का सीएचसी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शत्रुघ्न कुमार, दंत चिकित्सक, हेल्थ मैनेजर अर्चना भट्ट, विधायक प्रतिनिधि शंभु नाथ ठाकुर, पश्चिमी भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष विनोद पांडेय, सीएचओ रोहित कुमार, बीसीएम शंभु कुमार, बबलू कुमार ने किया. इस दौरान सीएचसी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि इस हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का संचालन रविवार छोड़कर प्रतिदिन सुबह 8 से 3 बजे दिन ओपीडी कार्य का संचालित रहेगा. ओपीडी संचालन से मदना गांव, अकसपूरा, घुसकीपट्टी एवं खजौली गांव के आम जनता को चिकित्सीय सुविधा सहित सरकारी दवा मरीज को उपलब्ध होगा. वही हेल्थ मैनेजर अर्चना भट्ट ने कहा कि हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर एक सीएचओ रोहित कुमार की ड्यूटी प्रतिदिन रहेगा. विधायक प्रतिनिधि ने बताया कि मदना, अकसपूरा गांव के ग्रामीणों की लंबे समय से एक हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की मांग थी. मौके पर दंत चिकित्सक डॉ. शाहिद एकवाल, मुखिया अमरेंद्र कुमार सिंह, पूर्व पंसस अधिकारी मंडल मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >