विदेश में नौकरी का झांसा देकर लाखों वसूलने का आरोप, मुंबई पुलिस ने मधुबनी से जाकिर को दबोचा

मुंबई पुलिस ने गल्फ देशों में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले जाकिर हुसैन को मधुबनी से गिरफ्तार किया है. वह किराए के मकान में रहकर लोगों को ठगता था. पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर उसे मुंबई ले जाने की तैयारी कर रही है.

मधुबनी: गल्फ देशों में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने के आरोप में मुंबई पुलिस ने मधुबनी से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान दरभंगा जिले के नारायणपुर गांव निवासी जाकिर हुसैन के रूप में हुई है. उसके खिलाफ मुंबई के पायधुनी थाना में प्राथमिकी दर्ज है.

किराये के मकान में छापेमारी कर गिरफ्तारी

जानकारी के अनुसार, मुंबई पुलिस और नगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार सुबह शहर के कोतवाली चौक स्थित एक किराये के मकान में छापेमारी की. इसी दौरान पुलिस ने जाकिर हुसैन को गिरफ्तार किया.

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उससे कई घंटे तक पूछताछ की. इस दौरान मामले से जुड़े विभिन्न दस्तावेजों और साक्ष्यों का भी सत्यापन किया गया.

ट्रांजिट रिमांड के लिए कोर्ट में पेशी

पूछताछ और प्रारंभिक कार्रवाई पूरी करने के बाद मुंबई पुलिस आरोपी को लेकर व्यवहार न्यायालय पहुंची. उसे मुंबई ले जाने के लिए ट्रांजिट रिमांड की मांग करते हुए मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रमोद कुमार महथा की अदालत में पेश किया गया.

सुनवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पायधुनी थाना में दर्ज प्राथमिकी की प्रति समेत अन्य साक्ष्य न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किये.

गल्फ में नौकरी का झांसा देकर रकम वसूलने का आरोप

जानकारी के अनुसार, जाकिर हुसैन पर विदेश, विशेषकर गल्फ देशों में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लोगों से बड़ी रकम वसूलने का आरोप है. उसके खिलाफ मुंबई के पायधुनी थाना में मामला दर्ज है.

मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ दर्ज शिकायतों एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

मुंबई ले जाने की प्रक्रिया जारी

समाचार लिखे जाने तक आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई ले जाने की प्रक्रिया चल रही थी. मुंबई पुलिस आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने में जुटी थी. मामले में आगे की जांच मुंबई पुलिस द्वारा की जायेगी.

यह भी पढ़ें

पटना सड़क हादसे में MBBS छात्र ध्रुव नारायण यादव की मौत, परिवार में पसरा मातम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ajay anand

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >