Madhubani News : शहर का गंगासागर तालाब छठ व्रतियों के लिए सज कर तैयार

शहर का प्रसिद्ध गंगासागर तालाब छठ घाट व्रतियों के लिए तैयार हो चुका है.

मधुबनी. शहर का प्रसिद्ध गंगासागर तालाब छठ घाट व्रतियों के लिए तैयार हो चुका है. यहां हर साल इंद्र पूजा समिति की ओर से साफ-सफाई की जाती है. समिति के अध्यक्ष कृष्ण मोहन, व्यवस्थापक कैलाश साह, अशोक श्रीवास्तव, दीपक कुमार दत्ता, धीरेंद्र झा, सतीश कुमार महथा ने कहा कि यहां पिछले 27 वर्ष से छठ पर्व में लाइट, साउंड, पंडाल की समुचित व्यवस्था की जाती है. साथ ही सुरक्षा को देखते हुए वाच टावर, घाट के चारों तरफ बेरिकेडिंग की जाती है. इसके अलावे छठ व्रतियों के लिए गाय की दूध की भी व्यवस्था की जाती है. छठ की तैयारी दुर्गा पूजा से ही प्रारंभ हो जाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >