Madhubani News : वाहन चेकिंग के दौरान साढ़े चार किलो गांजा जब्त, तस्कर फरार

अररिया संग्राम पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर साढ़े चार किलो गांजा जब्त की. इस दौरान एक बाइक भी जब्त की है, हालांकि तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया.

झंझारपुर. अररिया संग्राम पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर साढ़े चार किलो गांजा जब्त की. इस दौरान एक बाइक भी जब्त की है, हालांकि तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. पीएसआइ सोनल कुमारी के आवेदन पर बाइक मालिक, चालक व तस्कर पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. थानाध्यक्ष बलवंत कुमार ने कहा कि एनएच 27 पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. वाहन चेकिंग देखकर तस्कर बाइक छोड़कर फरार होने लगा. पुलिस उसे पकड़ने की कोशिश की. लेकिन बाइक सड़क पर ही छोड़ भाग गया. तलाशी लेने पर बोरी में रखे कार्टन से साढ़े चार किलो गांजा बरामद हुई. कहा कि प्राथमिकी दर्ज की गयी है. तस्कर जल्द पुलिस के कब्जे में होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >