Madhubani News : झंझारपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता और महिनाथपुर के पूर्व सरपंच कमलनाथ झा नहीं रहे

वरिष्ठ अधिवक्ता और महिनाथपुर पंचायत के हैंठीबाली निवासी पूर्व सरपंच कमलनाथ झा नहीं रहे. वे 55 वर्ष के थे.

झंझारपुर. वरिष्ठ अधिवक्ता और महिनाथपुर पंचायत के हैंठीबाली निवासी पूर्व सरपंच कमलनाथ झा नहीं रहे. वे 55 वर्ष के थे. पिछले एक महीने से बीमार कमलनाथ झा गुरुवार को अपने पैतृक गांव हैंठीबाली में अंतिम सांस ली. कमलनाथ झा अपने पीछे दो बेटे और पत्नी को छोड़ गए हैं. वरिष्ठ अधिवक्ता होने के साथ वह 2011 से 2016 तक महिनाथपुर पंचायत के सरपंच रहे. इस समय उनकी पत्नी मिथिला देवी सरपंच पद पर हैं. कमल नाथ झा के निधन से पंचायत में शोक की लहर है. मुखिया रीमा झा, वार्ड सदस्य राम झा, ग्रामीण ब्रह्मानंद झा, दयाशंकर पाठक, विनोदानंद झा आदि ने दुख जाहिर करते हुए कहा कि कमलनाथ झा का आकस्मिक निधन समाज के लिए बड़ी क्षति है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >