मधुबनी: रौशन यादव के परिजनों से मिले पूर्व केंद्रीय मंत्री, न्यायिक जांच की मांग

पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेंद्र प्रसाद यादव ने अरेर थाना क्षेत्र के परकौली गांव पहुंचकर मृतक रौशन यादव के परिजनों से मुलाकात की. उन्होंने प्रशासन पर कानून हाथ में लेने का आरोप लगाते हुए मामले की न्यायिक जांच की मांग की है. न्याय न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है.

मधुबनी: पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेंद्र प्रसाद यादव ने बेनीपट्टी प्रखंड के अरेर थाना क्षेत्र के परकौली गांव पहुंचकर मृतक रौशन यादव के परिजनों से मुलाकात की. उन्होंने परिजनों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और न्याय की लड़ाई में उनके साथ खड़े रहने की बात कहते हुए ढांढस बंधाया. उन्होंने मामले की न्यायिक जांच कराने और पुलिस की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की.

प्रशासन पर कानून हाथ में लेने का लगाया आरोप

रौशन यादव के परिजनों से मुलाकात के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि प्रशासन ने कानून को अपने हाथ में लेने का काम किया है. उन्होंने कहा कि संविधान किसी को भी कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं देता है.

उन्होंने आरोप लगाया कि इस पूरे मामले में जेल प्रशासन के साथ रहिका थाना पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठते हैं. देवेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच जरूरी है, ताकि घटना के सभी पहलुओं की सच्चाई सामने आ सके.

पुलिस जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने बताया कि उन्होंने जिलाधिकारी और एसपी से बात की है. उन्होंने प्रशासन को एक सप्ताह का और समय देने की बात कही. उन्होंने मामले की पुलिस जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने के साथ न्यायिक जांच कराने की मांग की.

उन्होंने कहा कि न्यायिक जांच होने से मामले के प्रत्येक बिंदु की बारीकी और वैज्ञानिक तरीके से जांच हो सकेगी.

न्याय नहीं मिला तो आंदोलन की चेतावनी

देवेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि रौशन यादव के परिजनों को उचित न्याय नहीं मिला तो जिला मुख्यालय में आंदोलन किया जायेगा. उन्होंने परिजनों को भरोसा दिलाया कि न्याय की लड़ाई में वह उनके साथ खड़े रहेंगे.

इस दौरान पूर्व विधायक रामकुमार यादव, पूर्व विधायक सीताराम यादव, सुरेश चंद्र चौधरी, राजेश प्रताप सिंह, महादेव सहनी, राजेश यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे.

यह भी पढ़ें

बाबूबरही में स्वच्छता कर्मियों को 13 महीने से मानदेय नहीं, प्रखंड कार्यालय पर प्रदर्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dhananjay kumar dhir

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >