Madhubani News : ककरौल उत्तरी पंचायत में प्लानिंग एंड फैसिलिटेशन फोरम का हुआ गठन

पंचायत भवन में आयोजित कार्यशाला में ग्राम पंचायत प्लानिंग एंड फैसिलिटेशन टीम का गठन किया गया.

मधुबनी.

रहिका प्रखंड के ककरौल उत्तरी पंचायत की मुखिया पूनम चौरसिया, पंचायत सचिव सोनू कुमार साह, स्वास्थ्य विभाग एवं पिरामल फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से पंचायत को सुदृढ़ करने के लिए गुरुवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया. पंचायत भवन में आयोजित कार्यशाला में ग्राम पंचायत प्लानिंग एंड फैसिलिटेशन टीम का गठन किया गया. बैठक में फाइलेरिया व एनीमिया एवं होम डिलीवरी मुक्त पंचायत बनाने का निर्णय लिया गया. साथ ही फाइलेरिया बीमारी एवं इसकी रोकथाम के लिए चलाए जाने वाले सर्वजन दवा सेवन, एमएमडीपी किट, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, हाइड्रोसील ऑपरेशन से संबंधित विषयों पर भी चर्चा की गयी. कार्यशाला में शिक्षा, स्वास्थ्य व पोषण के इंडिकेटर की समीक्षा और बेहतर करने संबंधी विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गयी. बैठक में मुख्य रूप से ग्राम पंचायत डेवलपमेंट प्लान के लिए बेहतर रणनीति बनाकर उसके क्रियान्वयन के उद्देश्य से ग्राम पंचायत प्लानिंग एंड फैसिलिटेशन फोरम का गठन किया गया.

फोरम की प्रत्येक महीने होगी समीक्षा बैठक

बैठक में मुखिया ने फाइलेरिया व एनीमिया मुक्त पंचायत बनाने में योगदान देने का आश्वासन दिया. कार्यशाला में फोरम की प्रत्येक महीने बैठक कराने का निर्णय लिया गया. कार्यक्रम में मुखिया ने कहा कि फोरम के गठन से पंचायतों की समस्याओं का निराकरण तेजी से होगा. सभी पंचायत में 6 से 14 साल के बच्चों का स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में शत प्रतिशत नामांकन के लिए जीरो ड्रॉपआउट पंचायत मिशन का संकल्प लिया गया.

फाइलेरिया मरीज को डोर स्टेप तक मिलेगी स्वास्थ्य सुविधा

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शंकर कुमार ने कहा कि फाइलेरिया उन्मूलन के तहत सर्वजन दवा अभियान पहली और एमएमडीपी क्लीनिक दूसरी प्राथमिकता है. हर फाइलेरिया मरीज को उनके डोर स्टेप तक सुविधा देने का लक्ष्य है. उन्होंने कहा कि सभी एमएमडीपी क्लिनिक पर किट का वितरण, हाथी पांव की साफ-सफाई एवं व्यायाम संबंधी जानकारी दी जाती है. जिला स्थित फाइलेरिया क्लीनिक में प्रत्येक शनिवार को हाइड्रोसील के मरीजों का नि:शुल्क ऑपरेशन की जाती है. कार्यशाला में पीरामल फाउंडेशन से प्रोग्राम ऑफिसर विवेक कुमार, गांधी फेलो उमिता सिंह, वीबीडीएस राकेश कुमार रंजन, आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, आशा कार्यकर्ता भी उपस्थित थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >