Madhubani News : हथियार लहराते वीडियो वायरल मामले में पांच गिरफ्तार

सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर अवैध हथियार लहराते हुए वीडियो वायरल होने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है.

मधुबनी. सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर अवैध हथियार लहराते हुए वीडियो वायरल होने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है. मामले में फुलपरास थाना क्षेत्र के पांच आरोपी को गिरफ्तार किया है. यह जानकारी एसपी योगेंद्र कुमार ने मंगलवार को प्रेसवार्ता कर दी. एसपी ने कहा कि फुलपरास थाना के खोपा कॉलेज के मैदान में गणतंत्र दिवस के दिन लगभग 20 बाइक से 40-45 की संख्या में युवक हाथ में तिरंगा लिए हुए गाना-बजाना कर रहे थे. इसी दौरान दो युवक हाथ में अवैध हथियार लहराते हुए हर्ष फायरिंग की. जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया. सूचना मिलते ही फुलपरास थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर अवैध हथियार लहराने वाले उत्तरवारी टोल के युवक ओमप्रकाश यादव, अररिया संग्राम के दिनेश कुमार साहु को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया गया कि अवैध हथियार फुलपरास के सुभम यादव का है. पुलिस ने सुभम यादव की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की तो पता चला कि वह अपने ननिहाल हुलासपट्टी में नाना के घर में अपने अन्य साथी पंकज यादव एवं विष्णुदेव यादव के साथ छिपा हुआ है. पुलिस ने हुलासपट्टी गांव से तीनों को गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों के पास से एक देसी कट्टा, 2 कारतूस, 4 मोबाइल बरामद किया है. एसपी ने कहा कि आरोपियों को गिरफ्तार करने वाले पुलिस पदाधिकारी व जवानों को सम्मानित किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >